हफ्ते में 5 दिन 9 से 5 की नौकरी करने वालों का सबसे ज्यादा समय अपने सहकर्मियों के साथ बीतता है। ऐसे में ऑफिस में व्यवहार अच्छा रखना जरुरी हो जाता है। वैसे तो ऑफिस में साथ बैठे लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाए इसके लिए कोई निश्चित नियम नहीं है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
विज्ञापन
ऑफिस रोमांस से रखें खुद को कोसो दूर, हो सकता है नुकसान
2 of 7
- फोटो : getty images
जिन लोगों के साथ परिवार और दोस्तों से ज्यादा समय बिता रहे हैं तो जाहिर बात है उनसे थोड़ा लगाव हो जाना लाजिमी है। लेकिन फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कई बार ऑफिसों में राजनीति को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती है। सबका अपना मत और विचार होता है और आप दूसरे के मत से असहमत भी हो सकते हैं। पर अपनी असहमति जताने के लिए बहस पर उतरना और उसे निजी रुप में लेना या फिर अपने खिलाफ समझना गलत होगा। ऐसी किसी भी विचार से असहमत होकर आगे बढ़ जाएं ना कि उसे मनवाने के लिए बहस ना करें।
विज्ञापन
ऑफिस रोमांस से रखें खुद को कोसो दूर, हो सकता है नुकसान
3 of 7
- फोटो : getty images
ऑफिस में किसी भी दूसरे व्यक्ति से बात करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जो बोल रहे हैं उसका वो सही मतलब निकाले। इसके लिए जरुरी है सही शब्दों का इस्तेमाल करें। अपने दोस्तों और परिवार से बात करते समय जिन शब्दों का इस्तेमाल करते वहीं अपने सहकर्मियों के साथ प्रयोग नहीं कर सकते। किसी दोस्त पर बेवकूफ शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन सहकर्मी पर ऐसा कोशिश भी ना करें हो सकता है वो बुरा मान जाएं इस बात पर फिर आपको बाद में परेशान होना पड़े। इसलिए बात करते समय सावधानी बरतें।
ऑफिस रोमांस से रखें खुद को कोसो दूर, हो सकता है नुकसान
4 of 7
- फोटो : getty images
अगर करियर को ऊंचाई छूनी है तो अपने जूनियर्स, साथी और सीनियर्स को आप भरोसा होना चाहिए और इस तरह का विश्वास आप खुद ही जगा पाएंगे। दअगर कोई आप पर भरोसा करके कोई राज बताए तो आपको उसे खुद तक रखना चाहिए बजाए कि इधर-उधर गाते रहें।
विज्ञापन
ऑफिस रोमांस से रखें खुद को कोसो दूर, हो सकता है नुकसान
5 of 7
- फोटो : getty images
कई बार लोग द्वअर्थी मजाक कर देते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप किससे मजा कर रहे हैं। अगर आप पुरुष हैं तो किसी महिला से ऐसे मजाक नहीं कर सकते। अगर आपसे भी कोई इसतरह के मजाक करें और पसंद ना आए तो तुरंत इस बात पर असहमति जता दें।
विज्ञापन
ऑफिस रोमांस से रखें खुद को कोसो दूर, हो सकता है नुकसान
6 of 7
- फोटो : getty images
वैसे ये तो आम बात है कि ऑफिस में कोई आपको बहुत पसंद आ जाए और उसके साथ रोमांस के मूड में आ जाएं। लेकिन ऑफिस रोमांस किसी भी हद तक करियर के लिहाज से सही नहीं होते हैं। इससे बचने कि कोशिश करें। हां अगर इस रिश्ते के लिए आप बहुत गंभीर हो तो बात अलग है वरना इससे बचें। और हां कुछ भी करने से कंपनी की एचआर पॉलिसी पर भी ध्यान जरुर दें हो सकता है वहां इस पर पाबंदी की बात की गई हो। कई कंपनियों में ऐसा होता है।
ऑफिस रोमांस से रखें खुद को कोसो दूर, हो सकता है नुकसान
7 of 7
- फोटो : getty images
ऑफिस में सामाजिक होना करियर के लिहाज से बहुत बेहतर है लेकिन एक संतुलन के साथ। कई बार सहकर्मियों के साथ बाहर भी घूमने जाएं तो बुरा नहीं है। ऐसे मौकों पर कई नई तरह के विचार निकलकर आते हैं और इससे संबंध अच्छे होते हैं।