फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के कभी न करें ये गलतियां, हो सकता है ब्रेकअप

Mon, 03 Jul 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
relationship
प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास है। कोई भी इंसान जब प्यार में होता है तो उसका जीने का तरीका एकदम बदल जाता है। हर कोई अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कई चीजें करते हैं। लेकिन कई बार छोटी सी गलती की वजह से आपका प्यार आपसे दूर हो जाता है। इन गलतियों को पहले तो हम इग्नोर करते है लेकिन बाद में इन छोटी-छोटी बातो से ही रिश्तों में खटास आने लगती है। इसलिए चाहते है कि आपकी लव लाइफ में किसी तरह की कोई टेंशन न हो तो इन बातों को कभी नजरअंदाज न करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
 कंफ्यूज न रहें

लड़कियों को ऐसे लड़के अच्छे नहीं लगते, जो कंफ्यूज हों। ऐसे में जो भी करें पूरे विश्वास के साथ ही करें। वह चाहे जगह का सेलेक्शन हो या फिर खाने का। आपके प्यार में भी आपका कॉन्फिडेंस दिखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship
अपने पार्टनर को पहले जैसी इम्पोर्टेस दें

लड़कियां हमेशा ये चाहती है कि कोई ऐसा हो जो उन्हें प्यार करे, उनकी केयर करे। शुरुआत में जब आप रिलेशनशिप में आते है तो अपने रिश्ते को प्राथमिकता देते है पर समय के साथ सब बदलने लगता है। लेकिन ऐसा कभी न होने दें आप अपने पार्टनर को समय-समय पर इस बात का अहसास दिलाते रहे कि वो आज भी आपके लिए उतनी ही खास है।
 

4 of 5
मेच्योर बनें

अपरिपक्वता किसी भी रिश्ते के लिए अच्छी बात नहीं है। कई महिलाएं अनमेच्योर्ड पार्टनर होने की शिकायत करती हैं, जो अपनी लाइफ के बारे में कभी सीरियस नहीं होते हैं। छोटे-छोटे बच्चों वाले मूमेंट महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन हर समय बच्चे बने रहना इरिटेट कर देता है। इसलिए जहां जरूरत हो वही बचपना दिखाएं। जरूरत से ज्यादा बच्चे बने रहेंगे तो रिश्ते में खटास आनी शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोन को रखे खुद से दूर

लड़कियां लड़कों के बात करने का तरीका, उनका स्टेटस जैसी कई चीजों पर गौर करती है। ऐसे में आप अपनी पार्टनर के साथ डेट पर गए है और बार-बार अपना फोन देख रहें हैं तो ये फोन आपका रिश्ता शुरु होने से पहले ही खत्म कर सकता है। तो जनाब डेट पर जाने से पहले या रिलेशनशिप में आने से पहले खुद को इन बातो से दूर जरूर कर लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें