फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकिए के नीचे गलती से भी न रखें ये 5 चीजें, पति-पत्नी के रिश्ते में आ सकती है दरार

Sat, 23 Mar 2019 03:09 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
couple in bed
सोते वक्त बहुत सारे लोग अपने तकिये के नीचे पर्स, हेयर क्लिप आदि चीजों को रख कर सोते हैं। वास्तु के अनुसार तकिए के आस-पास बहुत सारी चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे पार्टनर संग कलेश बढ़ता है और रिश्तों में दरार आ जाती है। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें जिन्हें तकिये के आस-पास रखने की गलती नहीं करनी चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
couple
पर्स
सोते वक्त कभी भी सिरहाने के नीचे पर्स नहीं रखना चाहिए। धन यानि लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी में होता है। इसलिए पर्स को हमेशा अलमारी में रखकर ही सोएं। तकिये के नीचे पर्स रखने से आपका बेवजह का खर्च बढ़ता है और साथ ही घर में कलेश भी बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
couple
दवाइयां
बहुत सारे लोग रात को सोते समय दवाइयों को खाकर अपने तकिये के नीचे रखकर सो जाते हैं। वास्तु के अनुसार इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसलिए आज के बाद ऐसी गलती न करें।

4 of 6
stress couple
चाबियां
अगर आपको भी चाबियां साथ में लेकर सोने की आदत है तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से घर में पैसों की किल्लत होती है।
विज्ञापन

5 of 6
stress couple
फुटवियर
बहुत सारे लोगों को अपने बेड के आस पास जूते-चप्पल उतारकर सोने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए कभी भी बिस्तर के आस-पास फुटवियर उतारकर न सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship - फोटो : file photo
पानी से भरा बरतन
सोते वक्त अपने सिराने के आस-पास पानी का जग रखकर न सोएं। इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें