फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Wishes Reply: दिवाली पर मिली शुभकामनाओं का दें दिल से जवाब, बस "थैंक यू" कहने का टाइम गया

Mon, 20 Oct 2025 04:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Wishes Reply In Hindi: बोरिंग सा थैंक यू या सेम टू यू नहीं, इस बार अपनों को खास अंदाज में दिवाली बधाई का थैंक्यू बोलें। यहां उसके लिए कुछ संदेश दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Diwali Wishes Reply - फोटो : अमर उजाला
Diwali Wishes Reply In Hindi: हर त्योहार की तरह दिवाली पर भी रिश्तेदारों, दोस्तों और सहकर्मियों से ढेरों शुभकामनाएं मिलती हैं। आमतौर पर लोग इनका जवाब “थैंक यू” या “सेम टू यू” जैसे पुराने और बोरिंग जवाबों से देते हैं, लेकिन अब वक्त है कुछ नया और दिल से कहने का। जब कोई आपको “हैप्पी दिवाली” कहता है, तो उसका जवाब भी उतना ही खास होना चाहिए।

अगर आप भी इस दिवाली पर दूसरों को कोई यूनिक रिप्लाई मैसेज देना चाहते हैं, जो दिल को छू जाए और रिश्ते में मिठास भर दे, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे हिंदी रिप्लाई मैसेज, जो “Happy Diwali” के जवाब में बिल्कुल अलग, भावनात्मक और यादगार लगेंगे। इन्हें भेजकर आप अपने रिश्तों को और भी खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
दिवाली 2025 - फोटो : AI
1. आपका प्यार और दुआएं मिलीं, अब दिवाली और भी रौशन हो गई। धन्यवाद।

2. आपको भी ढेरों शुभकामनाएं, ये रोशनी आपके जीवन में नई उम्मीदें लाए।

3. आपका मैसेज पढ़कर दिल खुश हो गया। आपको भी एक शानदार दिवाली की बधाई।
 
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली 2025 - फोटो : pexel
4. रिश्तों की मिठास बनाए रखने के लिए शुक्रिया, आपको भी मंगलमयी दिवाली।

5. दुआ है ये दिवाली आपके सपनों को रौशनी दे, धन्यवाद और शुभकामनाएं।

6. आपके शब्दों में जो मिठास है, वही इस त्योहार की असली खुशी है।
 

4 of 6
दिवाली 2025 - फोटो : Adobe
7. शब्द कम हैं शुक्रिया कहने को, आपको भी ढेर सारा प्यार और रौशनी।

8. आपके जैसे अपनों के बिना त्योहार अधूरा लगता, दिल से शुक्रिया।

9. सिर्फ दिवाली ही नहीं, हर दिन आपके जीवन में उजाला हो – यही कामना है।
 
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली 2025 - फोटो : Adobe
10. दिवाली का असली मतलब है अपनों का साथ, आपका मैसेज वही एहसास दिलाता है।

11. शुभकामनाओं का उजाला हमेशा बना रहे, आपको भी ढेरों प्रेम और प्रकाश।

12. रौशनी की तरह आपका प्यार भी जीवन में चमकता रहे – यही दुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली 2025 - फोटो : Amar Ujala
13. आपके जैसे दोस्तों से ही तो त्योहार खास बनते हैं, शुक्रिया और शुभकामनाएं।

14. दिल से धन्यवाद, आपके शब्दों ने त्योहार को और खूबसूरत बना दिया।

15. आपके प्यार भरे संदेश ने दिल को छू लिया – आपको भी दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें