फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली गिफ्ट आइडियाज 2026: दिवाली पर क्या गिफ्ट दें? इन बजट फ्रेंडली आइडियाज से जीत लेंगे सबका दिल

Mon, 02 Nov 2026 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Gift Ideas 2026: इस दिवाली अगर आप भी रिश्तेदारों और दोस्तों को हर साल की तरह सोन पापड़ी का डिब्बा देने की सोच रहे हैं, तो इस बार थोड़ा बदलाव कर लीजिए। कुछ ऐसे शानदार गिफ्ट ऑप्शन हैं, जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि इस्तेमाल में भी काम आते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

Best Diwali Gifts: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में मिठाइयों और गिफ्ट्स की खरीदारी शुरू हो जाती है। इस मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों के घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही मिठाई और तोहफे देकर खुशियां बांटते हैं। लेकिन हर साल एक ही तरह की मिठाई, खासकर सोन पापड़ी का डिब्बा देना अब थोड़ा पुराना हो चुका है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि एक घर में इतने मिठाई के डिब्बे इकट्ठा हो जाते हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में इस दिवाली क्यों न रिश्तेदारों को कुछ ऐसा गिफ्ट दिया जाए, जो उनके काम भी आए और उन्हें लंबे समय तक आपकी याद भी दिलाए। जरूरी नहीं कि अच्छा तोहफा देने के लिए हजारों रुपये खर्च किए जाएं। कम बजट में भी कई ऐसे शानदार विकल्प मौजूद हैं, जो दिखने में आकर्षक और इस्तेमाल में बेहद उपयोगी हैं। होम डेकोर से लेकर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट तक, आपके पास कई बेहतरीन विकल्प हैं। आइए जानते हैं इस दिवाली सोन पापड़ी की जगह रिश्तेदारों को कौन से 7 खास तोहफे दिए जा सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

खूबसूरत हैंडमेड दीये और डेकोरेटिव लैंप

दिवाली रोशनी का त्योहार है, इसलिए दीये और सजावटी लैंप गिफ्ट करने का आइडिया काफी अच्छा है। आप रिश्तेदारों को खूबसूरत पीतल के दीये, हैंडपेंटेड दीये या डिजाइनर टेबल लैंप दे सकते हैं। ये तोहफे त्योहार के साथ-साथ घर की सजावट में भी काम आएंगे।

विज्ञापन

3 of 8
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम

अगर आप किसी करीबी रिश्तेदार को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम अच्छा विकल्प है। इसमें परिवार की खूबसूरत तस्वीर लगवाकर गिफ्ट कर सकते हैं। चाहें तो नाम या कोई प्यारा संदेश भी लिखवा सकते हैं। ऐसा तोहफा भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ाता है।

4 of 8
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

ड्राई फ्रूट्स का खूबसूरत हैम्पर

मिठाई के डिब्बे की जगह इस बार ड्राई फ्रूट्स का आकर्षक हैम्पर दिया जा सकता है। इसमें बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और किशमिश शामिल करें। इसे खूबसूरत बॉक्स या टोकरी में पैक करवाने से गिफ्ट और भी खास लगेगा। हालांकि, गिफ्ट लेने वाले की खानपान संबंधी पसंद और एलर्जी का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन

5 of 8
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

इंडोर प्लांट्स से दें हरियाली का तोहफा

पौधे गिफ्ट करने का चलन भी तेजी से पसंद किया जा रहा है। आप मनी प्लांट, लकी बैम्बू, स्नेक प्लांट या छोटा सा सजावटी पौधा दे सकते हैं। खूबसूरत गमले में लगाया गया पौधा घर और ऑफिस दोनों जगह अच्छा लगता है।

विज्ञापन

6 of 8
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

होम फ्रेगरेंस और अरोमा कैंडल

अगर आपके रिश्तेदारों को घर सजाने और खुशबू पसंद है, तो उन्हें अरोमा कैंडल, रीड डिफ्यूजर या खूबसूरत परफ्यूम सेट गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक स्टाइलिश और उपयोगी विकल्प है। खुशबू चुनते समय हल्की और पसंद आने वाली फ्रेगरेंस को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन

7 of 8
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

हैंडमेड और ट्रेडिशनल गिफ्ट्स

इस दिवाली स्थानीय कारीगरों के बनाए हस्तशिल्प, मधुबनी पेंटिंग, डोकरा आर्ट, टेराकोटा शोपीस और हाथ से बने सजावटी सामान गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे तोहफे भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ घर की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

8 of 8
दिवाली पर बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Ai

पर्सनल केयर और सेल्फ केयर हैम्पर

आजकल सेल्फ केयर से जुड़े गिफ्ट भी काफी पसंद किए जाते हैं। आप एक खूबसूरत बॉक्स में स्किन केयर प्रोडक्ट्स, हैंड क्रीम, साबुन, बॉडी लोशन और सॉफ्ट टॉवल रखकर हैम्पर तैयार कर सकते हैं। बस प्रोडक्ट्स चुनते समय सामने वाले की पसंद और त्वचा संबंधी जरूरतों का ध्यान रखें।


तोहफा चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली पर गिफ्ट महंगा होना जरूरी नहीं है, बल्कि उसमें अपनापन और प्यार होना चाहिए। रिश्तेदारों की पसंद, उम्र और जरूरत को ध्यान में रखकर तोहफा चुनें। इस बार सोन पापड़ी के पुराने डिब्बे से आगे बढ़िए और ऐसा गिफ्ट दीजिए, जिसे देखकर सामने वाले के चेहरे पर सचमुच मुस्कान आ जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें