फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अपनी मम्मी को दें ये 5 गिफ्ट, मिलेगा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद

Tue, 06 Nov 2018 01:38 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : facebook
दिवाली के अवसर पर गिफ्ट देने का चलन है। हर साल की तरह इस बार भी आपने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट ले लिए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी अपनी मॉम के लिए भी दिवाली गिफ्ट लिया है। जो मां हमेशा आपकी हर छोटी से छोटी चीज का ख्याल रखती हैं, क्यों न इस दिवाली आप अपनी मां के लिए स्पेशल उपहार देकर उन्हें खास फील कराया जाए। अब आपके आगे सबसे बड़ी परेशानी होगी कि आखिर मां के लिए क्या गिफ्ट खरीदें। आइए आपको बताते हैं मार्केट में मौजूद कई खूबसूरत गिफ्ट आइटम्स के बारे में जो अलग-अलग रेंज में मौजूद है। इसके साथ ही ये गिफ्ट आपकी मम्मी को पक्का पसंद आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
आजकल सिल्क साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। आप चाहे तो अपनी मां को इस दिवाली एक प्यारी साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। यह आपकी मां को रिच और रॉयल लुक देने के साथ-साथ उन्हें स्पेशल फील कराएगी। तो देर किस बात की जल्दी बाजार जाकर उनके फेवरेट कलर की साड़ी खरीद लाएं और दिवाली की सुबह उन्हें सरप्राइज गिफ्ट देकर उन्हें खुश करें।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo
मम्मियों को सबसे ज्यादा प्यार होता है अपनी किचन से, तो अगर वो पिछले कुछ समय से रसोई के किसी सामान लेने की फरमाइश कर रही हैं, तो उन्हें वहीं चीज लाकर गिफ्ट कर दें। आप चाहे तो उन्हें कोई सुंदर सी क्रॉकरी भी गिफ्ट कर सकते हैं।

4 of 5
- फोटो : instagram
मां हमेशा अपने बच्चों और घर के कामों में लगी रहती है और खुद पर इतना ध्यान नहीं देती हैं। तो क्यों न इस दिवाली अपनी मॉम को ब्यूटी किट गिफ्ट करें। आखिर हर मां को खूबसूरत दिखने का हक है। इसमें आप उनके लिए उनकी पसंद की लिपस्टिक, लोशन, नाइट क्रीम, अंडर आई जेल वगैरह एड करवा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
आर्टिफिशल ज्वेलरी या अक्सेसरीज
इन दिनों आर्टिफिशल ज्वेलरी काफी ट्रेंड में है। बाजार में इसके एक के एक से बढ़कर एक डिजाइन मौजूद हैै। इस दिवाली आपकी मां जो साड़ी पहनने वाली है आप उसके मैचिंग की ज्वेलरी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें