जब भी कभी लाइफ पार्टनर चुनने की बात आती है तो इसे लेकर आपके मन में तमाम सवाल आने लगते हैं। जो गुण आप अपने पार्टनर में देखना चाहती है आप वो चीजें उनमें देखने लगती है कि क्या वो बात उनमें है। सभी बातों पर गौर करने के बाद आप इस बात का फैसला लेती हैं कि वह आपके पार्टनर बनने के लिए ठीक है या नहीं, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आगे चलकर आप दोनों में दिक्कते न आए तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो रिलेशनशिप को शुरू कने से पहले आपको अपने पार्टनर से जरूर शेयर करनी चाहिए। ऐसा करने से आगे चलकर आप दोनों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : file photo
अपने फैसले लेने की आजादी
शादी करने का यह मतलब नहीं है कि आप अपने फैसले खुद नहीं ले सकती या उनके लिए अपने पार्टनर पर निर्भर रहेंगी। रिश्ते को शुरु करने से पहले ही इस बारे में आप उनसे चर्चा कर लें कि आप आत्मनिर्भर है और अपने फैसले खुद लेने का हक रखती हैं ताकि आगे चलकर आप दोनों में इन बातों के लेकर किसी तरह की परेशानी खड़ी न हो।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : file photo
करियर
कई लड़कियां शादी के चलते अपने करियर के साथ समझौता कर लेती हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है, ऐसा न करें। आप अपने पार्टनर से इस बारे में पहले ही खुलकर करें कि आप शादी के बाद भी जॉब कर आत्मनिर्भर रहना चाहती हैं।
4 of 8
- फोटो : file photo
जिम्मेदारियां
हमारी सोसाइटी में बहुत सारे लोगों का मानना है कि घर परिवार और बच्चों का संभालने का काम महिलाओं का होता है, लेकिन वो जमाने गये। आज महिलाएं भी बराबर काम करती हैं। इसलिए आप दोनों को घर के काम में भी बराबर हाथ बांटना चाहिए। अगर वो इसके लिए तैयार नहीं तो उन्हें शादी या डेट करने से पहले ही मना कर दें।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : file photo
पर्सनल स्पेस
हर किसी को अपनी लाइफ में पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है, लेकिन अगर हम बात करें शादीशुदा महिलाओं की तो उनकी जिंदगी में ऐसे किसी शब्द की जगह ही नहीं होती। जब उन्हें अपनी चीजों को करने का मौका नहीं मिलता तब उन्हें अफसोस होने लगता है कि शादी के बाद तो जैसे उनकी कोई लाइफ ही नहीं रह गई है। इसलिए आपको बादमें इस चीज को लेकर अफसोस न हो तो आप पहले ही इस बात पर अपने पार्टनर से बात कर लें।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : file photo
पसंद नपसंद पर पहले ही कर लें बात
अपने होने वाले पार्टनर की पसंद और नापसंद पहले ही जान लें, क्योंकि हो सकता है आगे चलकर उनकी कोई आदत आपको बिल्कुल पसंद न आए और आप दोनों में किसी तरह की परेशानी खड़ी हो।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : file photo
फैमिली प्लानिंग
फैमिली प्लानिंग को लेकर पहले चर्चा कर लें। बच्चे कितने और कब करने हैं ये आपको जरूर मालूम होना चाहिए। इन चीजों को लेकर बादमें रिश्ते में खटास आने से अच्छा है कि पहले ही ये बातें साफ हो जाएं।
कैसे रहना चाहती है आप
आप अकेले रहना चाहती हैं या परिवार के साथ, इस बारे में भी पहले ही साफ बात कर लें। बाद में परेशानी हो और आपका पार्टनर आपको उसके मुताबिक रहने पर दबाव बनाएं तो इससे बेहतर होगा कि आप ये चीज पहले ही साफ कर लें।