जो प्यार का भाव है, वह हमेशा शाश्वत ही रहेगा
- फोटो : social media
दूरी और समय सीमा
यदि आपको किसी इंसान पर क्रश है तो बिल्कुल संभव है कि जब वो इंसान आपकी नजरों से दूर चला जाए तो आप थोड़े ही दिनों में उसे भूल जाएं और जब लंबे समय बाद आप मिलें तो पहले जैसा कोई भाव शेष न हो लेकिन जिस व्यक्ति से आपको प्रेम होता है, वो आपसे कितना ही दूर रहने चले जाए, आपको मिले कितना ही समय बीत जाए लेकिन आप दोनों के बीच जो प्यार का भाव है, वह हमेशा शाश्वत ही रहेगा। लंबे समय बाद जब आप दोनों मिलेंगे तो यह और प्रगाढ़ ही होगा।