फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DeepVeer ki Shadi: सोनम होंगी ननद तो अर्जुन कपूर से होगा ये रिश्ता, कुछ ऐसा होगा दीपिका का ससुराल

Thu, 15 Nov 2018 03:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
छह साल तक प्यार और भरोसे की डोर में बंधे दीपिका- रणवीर कल इटली में शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस बात को तो सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण विख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी बेटी हैं।बेंगलुरु में पलीं बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। लेकिन क्या आप दीपिका के ससुराल के सभी स्दस्यों के बारे में भी जानते हैं। अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं उनकी ननद सोनम कपूर से लेकर देवर अर्जुन कपूर तक के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर की मम्मी और दीपिका की सासु मां अंजू भवनानी - फोटो : file photo
सबसे पहले बात दीपिका के सास-ससुर की करते हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार से हैं और उनका सरनेम भवनानी है। रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी हैं जो रियल एस्टेट की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। रणवीर की मम्मी का नाम अंजू भवनानी है जो कि एक होममेकर हैं और वह बॉलीवुड पार्टी में कम ही दिखाई देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर की बहन रितिका भवनानी - फोटो : file photo
बात अगर दीपिका पादुकोण की ननद की करें तो उनका नाम है रितिका भवनानी। रणवीर अपनी बहन के काफी करीब हैं और उनसे लगभग अपनी सभी बातें शेयर करते हैं। मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा भी है कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं।  

4 of 5
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भवनानी - फोटो : file photo
जो लोग रणवीर के परिवार को अच्छे से नहीं जानते हैं उन्हें यह जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से भी बेहद करीब का रिश्ता है। दरअसल, रणवीर सिंह एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भवनानी के भतीजे हैं। इस तरह वह सोनम कपूर और रिया कपूर के कजिन भी हैं, यानी सोनम कपूर भी अब दीपिका पादुकोण की ननद बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : file photo
वहीं सोनम कपूर के ताया बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से भी रणवीर सिंह की अच्छी दोस्ती है, रिश्ते में देखा जाए तो अर्जुन कपूर अब दीपिका के देवर बन चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें