फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine day 2019ः वैलेंटाइन वीक के बाद शुरू होता है ये हफ्ता, पार्टनर के साथ करें एंजॉय

Wed, 06 Feb 2019 04:23 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
valentine day
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का इंतजार हर प्यार करने वाले जोडे़ को होता है। प्यार का जश्न लोग एक सप्ताह पहले से मनाना शुरू कर देते हैं। इसकी शुरूआत 7 फरवरी से हो जाती है, जिसे लोग रोज डे कहते हैं। इसके बाद लगातार हर 7 दिन तक वैलेंटाइन वीक चलता है जिसे लोग अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है वेलेंटाइन डे के बाद भी कुछ दिन ऐसे होते हैं जिसे लोग मौज-मस्ती के साथ मनाते हैं। तो आइए जानते हैं उन दिनों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
slap day - फोटो : social media
15 फरवरी-'वैलेंटाइन डे' के अगले दिन 15 फरवरी को 'स्लैप डे' मनाया जाता है। आमतौर पर लोग इसे बुरा दिन मानते हैं और इसे गंभीरता से लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कोई भी दिन बुरा नहीं होता। आप 'स्लैप डे' को भी एन्जॉय कर सकते हैं,आप 'स्लैप डे' को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, लेकिन आपको कोई ऐसा नहीं मिल रहा जिसके साथ आप 'स्लैप डे' को सेलिब्रेट करें तो इसका सबसे बढ़िया उपाय है आप अपने वैलेंटाइन को बुलाइए और उन्हें जोर की एक थप्पड़ मारकर प्यार से 'स्लैप डे' विश कीजिए। इससे आपके पार्टनर को ये समझने में देर नहीं लगेगी कि आप अपने वैलेंटाइन के साथ अच्छा-बुरा हर दिन सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
kick day - फोटो : social media
16 फरवरी को 'किक डे' सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसा दिन जब आप अपनी लाइफ से बुरी चीजों को निकाल बाहर फेंक सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपकी कुछ आदतों से अक्सर नाराज हो जाता है तो आज आप 'किक डे' को सेलिब्रेट करते हुए अपनी उन बुरी आदतों को अपनी लाइफ से दूर करने का प्रण लें और उन्हें हमेशा के लिए किक कर दें। यदि आपके पार्टनर को आपका ड्रिंक करना या धूम्रपान करना पसंद नहीं तो आज आपके पास इसे छोड़ने का बेहतर तरीका है।

4 of 8
perfume day - फोटो : social media
आप 'परफ्यूम डे' सेलिब्रेट करना चाहते हैं, हैं तो ये जरूरी नहीं है कि आप उसे परफ्यूम ही दें क्योंकि कुछ लोगों की धारणा होती है कि परफ्यूम देने से आपका रिश्ता खराब हो जाता है ऐसे में अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो आप अपने पार्टनर को कोई भी ऐसी सुगंधित चीज दे सकते हैं जिससे आपका पार्टनर खुश हो जाए।
विज्ञापन

5 of 8
flirt day - फोटो : social media
18 फरवरी को 'फ्लर्टिंग डे' सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्लर्टिंग भी एक कला है। यदि आप फ्लर्टिंग को हल्के में लेंगे तो हो सकता है आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़े। कहीं आज ज्यादा उत्साहित होकर कुछ ऐसा न कर दें जिसे आपके पार्टनर को ज्यादा नुकसान हो जाए। 
विज्ञापन

6 of 8
surprise day - फोटो : social media
19 फरवरी-ये तो हर कोई जानता है कि लड़कियों को सरप्राइज गिफ्ट बेहद पसंद होते हैं। बावजूद इसके अगर कभी आपकी पार्टनर आपको कहे कि मुझे आपसे कोई गिफ्ट नहीं चाहिए तो वो बिल्कुल झूठ बोल रही होती है। आप उनके खास दिन उनके लिए उपहार ले जाना बिल्कुल न भूलें। 
विज्ञापन

7 of 8
miss day - फोटो : social media
20 फरवरी- आप अपने पार्टनर को मिस कर रहे हें लेकिन वो आपके पास नहीं है तो आप उन्हें अचानक सुबह-सुबह या देर रात को फोन करें और उन्हें सरप्राइज दें। इससे उन्हें अहसास होगा कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
break up day - फोटो : social media
21 फरवरी-किसी भी रिश्तें को तोड़ना उतना ही मुश्किल होता है जितना की जोड़ना। कई बार रिश्ते के टूटने के कारण समझ नहीं आते तो कई बार जान बूझकर रिश्ता खत्म किया जाता है। हालांकि ये समझना भी बहुत मुश्किल होता है, यदि आप भी अपने रिश्ते से बोर हो गए हैं और आप अब नया रिश्ता बनाना चाहते हैं या फिर इस रिलेशन से उबरना चाहते हैं तो आप आसानी से अपना रिश्ता खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें