फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी दिवस 2026: बेटी दिवस पर क्या दें अपनी बिटिया को? इन 7 चीजों से बनाएं उसकी जिंदगी खास

Sun, 27 Sep 2026 01:00 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Daughters Day 2026: आज बेटी दिवस है। ऐसे में अपनी बिटिया को किसी तरह का महंगा तोहफा देने की जगह उसे ऐसी चीज दें, जो उसके साथ जिंदगी भर रहे। 
विज्ञापन
1 of 8
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ? - फोटो : AI
 Daughters Day 2026: बेटी के लिए माता-पिता का प्यार किसी महंगे गिफ्ट या बड़े सरप्राइज का मोहताज नहीं होता। कई बार छोटी-सी कोशिश, प्यार भरे शब्द और साथ बिताया गया समय उसके लिए किसी कीमती तोहफे से ज्यादा मायने रखता है। 

ऐसे में अगर बेटी दिवस के मौके पर अगर आप अपनी बिटिया को कुछ खास देना चाहते हैं, तो इस बार कोई महंगा सामान खरीदने के बजाय उसे ऐसी चीजें दें, जिनकी याद उसके साथ हमेशा रहे। 

हमेशा ये ध्यान रखें कि बचपन से लेकर बड़े होने तक बेटियां माता-पिता के व्यवहार से बहुत कुछ सीखती हैं। इसलिए इस बेटी दिवस पर ऐसा तोहफा चुनें, जिसे वह सिर्फ खोलकर रख न दे, बल्कि उसे जीवनभर महसूस करती रहे। आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में, जो आपकी बेटी के लिए सबसे खास याद बन सकती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ? - फोटो : AI
 1. बेटी को अपना समय दें

 आज की व्यस्त जिंदगी में बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना अपने आप में एक खास तोहफा है। बेटी के साथ बैठकर उसकी पसंद की फिल्म देखें, साथ खाना खाएं या कहीं घूमने जाएं। इस दौरान फोन को एक तरफ रखकर सिर्फ उसके साथ समय बिताने की कोशिश करें। आपके साथ बिताया यह समय उसके लिए लंबे समय तक यादगार रह सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ? - फोटो : AI
 2. उसकी बात बिना टोके सुनें

 बेटी को यह एहसास होना जरूरी है कि वह अपने मन की बात आपसे खुलकर कह सकती है। उसकी पढ़ाई, दोस्ती, करियर या किसी परेशानी से जुड़ी बात हो, उसे तुरंत जज करने के बजाय पहले ध्यान से सुनें। माता-पिता का यह भरोसा बेटी के लिए किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा खास हो सकता है।

 

4 of 8
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ? - फोटो : AI
 3. उस पर अपना भरोसा जताएं

 बेटी के फैसलों और क्षमताओं पर भरोसा जताना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करने में मदद कर सकता है। अगर वह कोई नया काम शुरू करना चाहती है, तो उसकी बात समझें और जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन दें। उसे यह महसूस कराएं कि गलती होने पर भी परिवार उसका साथ देगा।

 
विज्ञापन

5 of 8
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ? - फोटो : AI
4. उसकी पसंद का सम्मान करें

 हर बेटी की अपनी पसंद, रुचि और सपने होते हैं। जरूरी नहीं कि उसकी पसंद हमेशा माता-पिता की पसंद जैसी हो। बेटी दिवस पर उसे यह भरोसा दें कि उसकी पसंद और विचार भी परिवार में मायने रखते हैं। यह भावनात्मक समर्थन उसके लिए लंबे समय तक खास रहेगा।

 
विज्ञापन

6 of 8
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ? - फोटो : AI
 5. बचपन की यादों को संजोएं

 बेटी के पुराने फोटो, स्कूल की यादें, पहली उपलब्धि या परिवार के साथ बिताए खास पलों को मिलाकर एक छोटा-सा फोटो एल्बम या डिजिटल मेमोरी बुक तैयार कर सकते हैं। इसे देखकर बेटी को परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की याद आती रहेगी।

 
विज्ञापन

7 of 8
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ? - फोटो : AI
 6. उसके सपनों को प्रोत्साहित करें

 बेटी डॉक्टर बनना चाहती है, खिलाड़ी, कलाकार या किसी दूसरे क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है, तो उसके सपनों को गंभीरता से सुनें। हर सपना तुरंत पूरा कर पाना संभव नहीं होता, लेकिन आपका प्रोत्साहन उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा जरूर दे सकता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ? - फोटो : AI
 7. एक खास संदेश लिखकर दें

 एक छोटा-सा हाथ से लिखा पत्र बेटी के लिए बेहद भावुक और यादगार तोहफा बन सकता है। उसमें लिखें कि आपको उसकी किन खूबियों पर गर्व है, उसके साथ कौन-सी याद सबसे खास है और आप उसके भविष्य के लिए क्या चाहते हैं। वह इस पत्र को वर्षों तक संभालकर रख सकती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें