फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के मैच में लड़की को किया प्रपोज तो खिलाड़ी बजाने लगे ताली

Sun, 15 Jul 2018 11:38 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
cute proposal
शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के मैच के बीच वो नजारा ही अलग था जब सब की निगाहे मैच से हटकर एक भारतीय कपल पर जा टिकी। दरअसल मैच के दौरान लोगों को एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जब एक शख्स ने घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
cute proposal
स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर भी मैच की जगह दोनों के इस खास लम्हें को दिखाया जा रहा था। कुछ देर के लिए सबका ध्यान मैच से हटकर दोनों के इस रोमांटिक पलों की तरफ चला गया। सभी इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर लड़की का क्या जवाब होगा।
विज्ञापन

3 of 4
cute proposal
लड़की ने जब तक प्रपोजल का जवाब नहीं दिया तब तक स्क्रीन पर 'डिसीजन पेंडिंग' लिखा रहा और जैसे ही लड़की ने हां की युवक ने उसे अंगूठी पहना दी और फिर दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया। 
विज्ञापन

4 of 4
cute proposal
इस अनोखे प्रपोजल के इंग्लैंड और भारतीय टीम के खिलाड़ी भी गवाह बने। मैदान में मौजूद सभी लोग स्क्रीन पर दोनों के इस खास लम्हे को देखकर जोर जोर से तालियां बजा रहे थे। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस दौरान तालियां बजाते दिखे। सोशल मीडिया पर ये प्रपोजल तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें ये क्यूट प्रपोजल...
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें