Parenting Tips : बदलते दौर के साथ बच्चों की परवरिश अधिक चुनौतीपूर्ण हो रही है। मोबाइल फोन, जंक फूड, सोशल मीडिया और स्क्रीन टाइम ने माता-पिता के सामने नई परेशानियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे समय में दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पैरेंटिंग स्टाइल चर्चा का विषय बनता है। रोनाल्डो न सिर्फ अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए मशहूर हैं, बल्कि वे अपने बच्चों को भी स्वस्थ जीवनशैली, समय की पाबंदी और मेहनत का महत्व सिखाने पर जोर देते हैं।
हालांकि रोनाल्डो ने अपने परिवार के हर नियम की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन उनके कुछ इंटरव्यू और परिवार को देखकर पता चलता है कि वे संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम, सीमित स्क्रीन टाइम और अनुशासित दिनचर्या को काफी महत्व देते हैं। यही वजह है कि उनकी पैरेंटिंग से जुड़ी कई आदतें दुनियाभर के माता-पिता के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।
यहां जानिए फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 5 पैरेंटिंग टिप्स के बारे में, जिनसे प्रेरणा लेकर आप भी अपने बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ आदतें विकसित करने की दिशा में काम कर सकते हैं।