फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन वजहों से प्यार होने के बाद भी लोग छोड़ देते हैं पार्टनर का साथ

Sun, 13 Sep 2020 12:03 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी के साथ रिलेशन में जाना तो बहुत आसान होता है, लेकिन उस रिश्ते को हर परिस्थिति में निभाना बहुत मुश्किल होता है। किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए प्यार के साथ उसे एक पौधे की तरह सींचना पड़ता है, नहीं तो उसमें नीरसता आने लगती है, जिससे न चाहते हुए भी लोग अपने पार्टनर को छोड़ देते हैं या फिर कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि बहुत प्यार करने के बावजूद पार्टनर का साथ छोड़ना पड़ता है। आइए जानते हैं किन वजहों से प्यार करने के बाद भी लोग पार्टनर को छोड़ देते हैं...
 
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
एक रिश्ते को निभाने के लिए दोनों का तरफ से प्रयास करने पड़ते हैं, लेकिन जब किसी रिश्ते को ज्यादा वक्त हो जाता है और एक पार्टनर दूसरे पर ज्यादा ध्यान न दे, तो उस व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि शायद अब आपको उसकी कोई जरुरत नहीं है। इससे पार्टनर को लगता है कि शायद उसका आपसे अलग हो जाना ही ठीक होगा। इस तरह प्यार होते हुए भी लोग अपने पार्टनर को छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
आज की लाइफ बहुत बिजी हो गई है, जिसके कारण लोग एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते हैं या फिर काम की वजह से लॉग्न डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं। लेकिन काम की वजह से अगर आपस में ठीक से बात भी न हो पाए तो कम्यूनिकेशन गैप बढ़ जाता है, जिससे रिश्ते में जिस तरह का लगाव होना चाहिए, उतना नहीं रहता है। इस कारण बिना किसी वजह के भी लोग पार्टनर को छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिश्ते के टूटने की सबसे बड़ी वजह है फैमिली का तैयार न होना। कुछ मामलों में लोग अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर रिलेशन में नहीं रहना चाहते हैं या फिर फैमिली का प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि न चाहते हुए भी अपने पार्टनर को छोड़ना पड़ता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें