फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पति-पत्नी साथ रहकर करें ये सारे काम, जिंदगी में आएगी नई बहार

Fri, 22 May 2020 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन बहुत जरूरी है। ऐसे में लोग घरों में रहकर ही ऑफिस के भी सारे काम निपटा रहे हैं। ऐसे में जरूरत है रिश्तों में धैर्य और संयम की, क्योंकि पति-पत्नी दोनों के वर्किंग होने के कारण घर के कामों को करने में दिक्कते होती हैं। इस मुश्किल घड़ी में अपने रिश्ते में मजबूती लाते हुए जरूरत है कि आप एक दूसरे का साथ दें। जिससे ये वक्त हंसी-खुशी और आसानी से बीत जाए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
ख्याल रखें
परिवार में सुख-शांति चाहिए तो जरूरत है कि आप पहले खुद का ख्याल रखें। ऑफिस के तनाव को घर पर हावी न होने दीजिए। ये बात दोनों पर लागू होती है। इसके साथ ही मन को तरोताजा रखने के लिए सुबह दोनों को साथ में मेडिटेशन और योग करना चाहिए। जिससे मन शांत और प्रसन्न रहे।

 
विज्ञापन

3 of 5
दिनभर के काम को कैसे हल करना है इस बारे में पार्टनर के साथ बात करके करें। जिससे दोनों के काम आसानी से पूरे हो जाएं। साथ ही अगले दिन की साफ-सफाई से जुड़ी बातों को भी प्लानिंग के जरिए करें। जिससे किसी एक पर काम का बोझ न बढ जाए।

 

4 of 5
- फोटो : pixa
भावनाओं को जाहिर करें
काम के चक्कर में पार्टनर को नजरअंदाज करना ठीक नही हैं। पार्टनर के साथ बैठ कर बात करें और उसे अपनी परेशानी जाहिर करें। ऐसा करने से मन हल्का होगा और आप एक दूसरे के करीब आ सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्पेस दें
दिन का सारा वक्त घर और ऑफिस के काम में बीत जाता है। बचा हुआ समय साथ में बातचीत में निकल जा रहा है। लेकिन इस बीच खुद को समय दें और साथी को भी। जिससे कि पर्सनल स्पेस खत्म न हो जाए और वो अपने दोस्तों के साथ भी थोड़ा आनंद उठा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें