फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020 Resolutions: एक दूसरे से दूर रहकर भी बढ़ता है प्यार, अपनाएं रोमांस बढ़ाने के ये टिप्स

Sun, 29 Dec 2019 09:35 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
relationship
तेरी उम्मीद तेरा इंतजार करते हैं, ऐ सनम हम तो सिर्फ तुमसे प्यार करते हैं...। इश्क और प्यार का मजा लीजिए, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए...। ऐ मेरे हमसफर, इक जरा इंतजार...। प्यार में इंतजार को लेकर फिल्मों में खूब गाने बने हैं और खूब लोकप्रिय भी हुए हैं। प्यार में इंतजार का अपना ही मजा होता है। प्यार में दूरी न हो तो फिर उसके अनोखे एहसास से आप वंचित रह सकते हैं। दरअसल, प्यार में दूरी होनी भी जरूरी है। पिछले दिनों हुई एक स्टडी में भी यह बात प्रमाणित हुई है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 7
relationship - फोटो : file photo
दरअसल ब्रिटेन के एक ट्रैवेलॉज होटल की ओर से कराए गए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो कपल काम के सिलसिले में एक-दूसरे से दूर रहते हैं, उनके बीच हमेशा नजदीकियां रहती हैं और वो एक-दूसरे को ज्यादा प्यार करते हैं। कुछ दिनों के बाद एक-दूसरे से मिलने पर उन्हें इस बात का एहसास होता है कि वे आपस में कितना ज्यादा प्यार करते हैं। यानी कि खुश रहने के लिए साथ रहना ही जरूरी नहीं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
2000 लोगों के बीच सर्वे कराया गया। इस सर्वे में पता चला कि हर 10 में से 4 लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपने काम की वजह से अपने पार्टनर से दूर रहना पड़ता है, और वे अपनी रिलेशनशिप से औरों की अपेक्षा ज्यादा खुश हैं।

4 of 7
relationship
इस सर्वे के अनुसार, 10 में से 4 लोगों का कहना था कि 4-5 दिन दूर रहने के बाद जब वो काम से वापस घर आते हैं तो घर में उनका बहुत शानदार स्वागत होता है। स्वागत का तरीका बहुत खास होना उन्हें बहुत पसंद आता है।
विज्ञापन

5 of 7
relationship
इस सर्वे में शामिल 35 साल के रिचर्ड स्कॉट ट्रैवेलॉज में अकाउंट का काम देखते हैं और वे काम के सिलसिले में अक्सर पत्नी से दूर जाते रहते हैं। उनके अनुसार, समय के साथ-साथ कुछ दिनों के लिए एक-दूसरे से अलग रहना भी जरूरी हो जाता है। इससे एक दूसरे की अहमियत पता चलती है।
विज्ञापन

6 of 7
relationship
सर्वे में शामिल कुछ लोग इस बात से भी खुश दिखे कि काम के सिलसिले में बाहर जाना और होटल के बड़े कमरे में अकेले रहने से उन्हें सुकून मिलता है। कुछ दिनों तक घर के मामलों से दूर रहने पर उनका दिमाग भी फ्रेश रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिश्ते में रोमांस - फोटो : Pixabay
हालांकि अध्ययन में ये बात भी सामने आई कि पार्टनर से दूरी पांच दिन से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए। कई हफ्ते या महीने भर की दूरी होने से रिश्ते में नकारात्मक असर पड़ने की भी संभावना रहती है। इसलिए प्यार में दूरी तो जरूरी है, लेकिन उतनी भी नहीं। तो नए साल में रिश्ते में रोमांस बढ़ाने वाले इस टिप्स को भी अपनाकर देखिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें