कहते हैं कि जहां प्यार होता है वहीं तकरार होता है। लेकिन कभी-कभी ये आपसी तकरार आपके रिश्ते को खत्म कर देते हैं ये आपको भी पता नहीं चल पाता है। अग आप आपसी झगड़े को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो आपके रिलेशनशिप के लिए ये अच्छी बात है। लेकिन अगर आफ छोटी-छोटी तकरार को भी बड़ा बनाते हैं तो ये आपके रिलेशनशिप पर बुरा असर डालता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको अपने पार्टनर पर गुस्सा आए तो क्या करना चाहिए।