फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Day 2025 Wallpaper: 'सांता आया, खुशियां लाया', इन आकर्षक वाॅलपेपर के जरिए दें क्रिसमस की शुभकामनाएं

Thu, 25 Dec 2025 07:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas Day 2025 Wallpaper:  क्रिसमस के ये वाॅलपेपर आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप, फेसबुक और इस्ट्राग्राम के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala
Christmas Day 2025 Wallpaper: क्रिसमस आ गया है। क्रिसमस की रौनक बाजारों में फैली भीड़, सड़कों पर बिखरी रौशनी, लाल और सफेद ऊनी पोशाकों में नजर आने वाले लोगों की खुशी में दिख रही है। क्रिसमस इस साल का आखिरी पर्व है, जो बहुत सारी यादों और उत्साह के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस पर चर्च में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की जाती है और कैरोल्स गाए जाते हैं। एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी जाती हैं।

अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस का त्योहार मना रहे हों या इस मौके पर उनसे दूर हों, शुभकामनाओं के जरिए उनके पास खुद को महसूस कराएं। क्रिसमस की कुछ खूबसूरत संदेश भेजकर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना दे सकते हैं। यहां क्रिसमस के आकर्षक वाॅलपेपर और प्यारे -प्यारे शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। क्रिसमस के ये वाॅलपेपर आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप, फेसबुक और इस्ट्राग्राम के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन

2 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala
-----------------

ठंडी हवा, गरम एहसास,
मीठी बातें, सच्चा विश्वास,
पेड़ सजा, मन भी महका,
क्रिसमस लाया खुशियों का तोहफा।


मैरी क्रिसमस

--------------------
विज्ञापन

3 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala
-----------------

छोटी प्रार्थना, बड़ी मुस्कान,
हर चेहरे पर नई पहचान,
मिल बांटकर जो खुशी मिले,
वही क्रिसमस, वही भगवान।

मैरी क्रिसमस

---------------------------

 

4 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala
-----------------------

रोशनी सिर्फ दीयों में नहीं होती,
कुछ उजाला रिश्ते भी करते हैं,
क्रिसमस वही, जहां अपने,
दिल से दिल की बात कहते हैं।

मैरी क्रिसमस

-----------------------
विज्ञापन

5 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala
--------------------

तोहफे कम हों तो भी गम नहीं,
अगर साथ अपनों का हो,
क्रिसमस हर उस घर में है,
जहां प्रेम सच्चा और अपना हो।

मैरी क्रिसमस

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala
------------

बर्फ़ सी ठंडी रातों में,
गरमी रिश्तों की रखिए,
क्रिसमस का सबसे बड़ा उपहार,
एक-दूसरे को समझिए।

मैरी क्रिसमस

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें