फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Day Greeting Card: क्रिसमस कार्ड पर लिखें ये प्यारे-प्यारे संदेश, दोस्तों का दिल जीत लेंगे आपके शब्द

Wed, 24 Dec 2025 06:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas Day 2025 Greeting Card: क्रिसमस डे ग्रीटिंग कार्ड पर लिखने के लिए आकर्षक संदेश दिए जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने प्रियजन को शुभकामना दे सकते हैं या शब्दों से उनका दिल जीत सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Christmas Greeting Card - फोटो : Amar Ujala
Christmas Day 2025 Greeting Card: क्रिसमस डे 2025 आने वाला है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भेजकर पर्व मनाएं। क्रिसमस पर ग्रीटिंग कार्ड देने का भी चलन है। ग्रीटिंग कार्ड शुभकामनाओं से सजा एक शानदार नोट होता है, जो रंग बिरंगे कागज, खूबसूरत फूलों या पेंटिंग से सजा होता है। इसमें आकर्षक फॉन्ट में संदेश या शुभकामनाएं लिखी होती हैं। बाजार में क्रिसमस स्पेशल ग्रीटिंग कार्ड्स की बहार आ गई है। अपनी पसंद के मुताबिक, कार्ड ले आएं और प्यार भरी पंक्तियों से प्रियजन को शुभकामना भेजें। 

वैसे अगर आप घर पर ही DIY Greeting Card तैयार कर रहे हैं तो भी कुछ क्रिसमस के लिए इन सुंदर संदेशों के जरिए ग्रीटिंग कार्ड को अधिक आकर्षक बना सकते हैं। यहां क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड पर लिखने के लिए कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, भेजकर प्रियजनों को शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन

2 of 6
Christmas Greeting Card - फोटो : Amar Ujala
-------

प्यार और सुकून का ये दिन है खास,
सभी को मुबारक हो क्रिसमस का त्योहार।

मैरी क्रिसमस

-------
विज्ञापन

3 of 6
Christmas Greeting Card - फोटो : Amar Ujala
----------

ईसा मसीह ने सांता के हाथ पैगाम भेजा है,
पांच दिन बाद नई उम्मीदों का साल भेजा है.
नए साल की पोटली में खुशियों का उपहार भेजा है,
मिलकर मनाओ क्रिसमस, ढेर सारा प्यार भेजा है।

मैरी क्रिसमस
----------

4 of 6
Christmas Greeting Card - फोटो : Amar Ujala
--------------

आपके जीवन में हमेशा बहार हो,
मैरी क्रिसमस और नया साल शानदार हो।

मैरी क्रिसमस

----------------
विज्ञापन

5 of 6
Christmas Greeting Card - फोटो : Amar Ujala
--------------

खुशियों से हो भरा जीवन तुम्हारा,
सफलताओं से चमके हर तारा।
क्रिसमस पर यही दुआ है हमारी,
हर दिन खुशहाल हो हमारा-तुम्हारा।

मैरी क्रिसमस

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Christmas Greeting Card - फोटो : Amar Ujala
--------------------

जो मांगो वो मिल जाए,
कभी न कोई गम सताए।
ईसा मसीह की कृपा बनी रहे,
क्रिसमस पर यही शुभकामनाएं।

मैरी क्रिसमस

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें