रोज-डे के साथ शुरू हुआ वैलेंटाइन्स वीक पूरी तरह से सोशल मीडिया पर छाया है। प्यार के इजहार के बाद अब बारी है अपने प्यार में मिठास भरने की। वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानवी 9 फरवरी, चॉकलेट-डे के रूप में मनाया जाता है। बाजार में हर जगह युवाओं को लुभाने के लिए दिल के आकार से लेकर और भी कई डिजाइन में चॉकलेट्स बाजार में मिल रही हैं।
लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उनके लिए ऐसी चॉकलेट चुनें जो उनके लिए सेहतमंद भी हो।
विज्ञापन
2 of 6
green tea
ग्री टी चॉकलेट
बाजार में चॉकलेट के ऐसे कई फ्लेवर्स मौजूद हैं जो ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत और स्वाद में लजीज हैं, बल्कि सेहतमंद भी हैं। ग्रीट-टी फ्लेवर वाली चॉकलेट इस बार गर्लफ्रेंड को देंगे तो इसके दो-दो फायदे होंगे। पहला तो यह कि इसके बहाने उन्हें कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। दूसरा फायदा यह होगा कि अगर उन्होंने पहले भी ऐसी चॉकलेट खाई है, तो भी वह इंप्रेस जरूर होंगी क्योंकि आपने उनकी सेहत का ख्याल रखा है।
विज्ञापन
3 of 6
nuts chocolate
नट्स वाली चॉकलेट
आप गर्लफ्रेंड को ऐसी चॉकलेट दे सकते हैं जिनमें नट्स जैसे मूंगफली, बादाम आदि डले होते हैं। ये खाने में भी टेस्टी होती हैं और मेवे होने की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
4 of 6
white choholate
व्हाइट चॉकलेट
व्हाइट चॉकलेट में कैल्शिम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। एक उम्र के बाद लड़कियों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और कैल्शियम सप्लिमेंट्स लेने की नौबत आ जाती है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां ऐसी चॉकलेट पसंद करती हैं ताकि उनकी सेहत भी बनी रहे और चॉकलेट की क्रेविंग भी दूर हो जाए।
विज्ञापन
5 of 6
chocolate
फैट फ्री चॉकलेट
अगर आपकी गर्लफ्रेंड को डार्क चॉकलेट नहीं पसंद तो आप उन्हें शुगर फ्री चॉकलेट दे सकते हैं। प्यार में मिठास भरने के लिए मनाए जाने वाले इस दिन को आप फैट फ्री चॉकलेट देकर मना सकते हैं। आपका यह स्टेप उन्हें जरूर पसंद आएगा।
लड़कियां अपने वजन को लेकर काफी सचेत रहती हैं। तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को डार्क चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से वह आपका गिफ्ट यूं ही नहीं रखेंगी क्योंकि डार्क चॉकलेट से वजन नहीं बढ़ता। इसके साथ ही यह तनाव दूर करने और वजन कम करने में भी कारगर होता है।