Child Free Marriage Trend In India: आजकल समाज में तेजी से बदलते रिश्तों और जीवनशैली के बीच एक नया ट्रेंड उभर कर सामने आ रहा है जिसे DINK (Dual Income, No Kids) कहा जाता है। इस ट्रेंड में दंपत्ति (कपल) अपने करियर पर फोकस करते हैं और जानबूझकर बच्चे न होने का फैसला करते हैं। इसका मतलब यह है कि दोनों की आय होती है, लेकिन वे बच्चे नहीं चाहते। यह ट्रेंड पश्चिमी देशों में पहले से लोकप्रिय था, लेकिन अब भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है। एक सर्वे के मुताबिक, 9 फीसदी भारतीय युवा शादी तो करना चाहते हैं लेकिन बच्चा नहीं चाहते। Dink Couple Trend को Child Free Marriage भी कह सकते हैं, जिसमें कपल को फैमिली प्लानिंग की कोई जल्दबाजी नहीं है।
चाइल्ड फ्री मैरिज का चलन बढ़ा
DINK यानी Dual Income, No Kids, वो कपल्स होते हैं जो शादीशुदा तो होते हैं, लेकिन बच्चे नहीं चाहते। ये दंपति करियर पर ध्यान देते हैं और अपने जीवन के अन्य लक्ष्यों पर फोकस करते हैं। इस लाइफस्टाइल को अपनाने वाले कपल्स मानते हैं कि बच्चे की जिम्मेदारियों से मुक्त रहकर वे अपनी व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जिंदगी में ज्यादा संतुलन बनाए रख सकते हैं।