3 साल का होते ही बच्चे को लेकर माता-पिता की चिंता होती है उसके स्कूल जाने की। प्ले स्कूल में खेल-खिलौने ऐसे बच्चों का ध्यानाकर्षित तो करते हैं और बच्चा धीरे-धीरे वहां एडजेस्ट भी हो जाता है। लेकिन असली परेशानी तब होती है जब बच्चा केजी या पहली कक्षा में पहुंच रहा हो लेकिन स्कूल जाने के नाम से ही उदास, परेशान और डरकर रोने लगता हो। ऐसा एक दो बार हो तो ठीक है लेकिन यदि आपके बच्चे के साथ ऐसा हर बार हो रहा है तो फिर समस्या दूसरी है और यह किसी भी एज ग्रुप के बच्चे के साथ हो सकता है। दरअसल, बच्चे के स्कूल जाते वक्त रोने की समस्या बढ़ रही हो तो आपका बच्चा School Bullying का शिकार हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है School Bullying?