फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा की शुभकामनाएं: आज नहाय-खाय से छठ महापर्व की शुरुआत, अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Fri, 13 Nov 2026 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

nahay khay ki hardik shubhkamnaye: आज 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। जानिए छठ पूजा का महत्व, चार दिनों का पूरा कार्यक्रम और अपनों को भेजने के लिए खूबसूरत शुभकामना संदेश।
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा नहाए खाय की शुभकामनाएं - फोटो : AI

Chhath Puja Wishes in Hindi: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज यानी 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस दौरान व्रती पूरी श्रद्धा, पवित्रता और नियम-निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन व्रती पवित्र स्नान करके सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं और महापर्व की शुरुआत करते हैं। घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा की तैयारियां की जाती हैं। वहीं, बाजारों में फल, सूप, दउरा, नारियल और पूजा सामग्री की खरीदारी भी तेज हो जाती है।

छठ पूजा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, परिवार, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को छठ पूजा की शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी इस पावन अवसर पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो यहां पढ़ें छठी मैया की भक्ति से भरे खूबसूरत शुभकामना संदेश।


नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व

छठ पूजा के पहले दिन यानी नहाय-खाय पर व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद शुद्ध और सात्विक भोजन तैयार किया जाता है। परंपरागत रूप से इस दिन लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का भोजन बनाया जाता है। भोजन बनाने और ग्रहण करने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।


चार दिनों तक चलेगा छठ पूजा का पर्व

छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इसका हर दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

  • 13 नवंबर 2026 – नहाय-खाय: स्नान और सात्विक भोजन के साथ पर्व की शुरुआत।

  • 14 नवंबर 2026 – खरना: व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं।

  • 15 नवंबर 2026 – संध्या अर्घ्य: डूबते सूर्य को नदी, तालाब या जलाशय में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाता है।

  • 16 नवंबर 2026 – उषा अर्घ्य: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
छठ पूजा नहाए खाय की शुभकामनाएं - फोटो : AI
------------------------

चार दिनों की भक्ति का पावन है त्योहार,
नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का संसार।
सूर्यदेव की किरणें जीवन में उजाला लाएं,
छठी मैया सबकी झोली खुशियों से भर जाएं।

नहाय खाए की शुभकामनाएं!

------------------------
विज्ञापन

3 of 5
छठ पूजा नहाए खाय की शुभकामनाएं - फोटो : AI
---------------------------

सूप में सजे श्रद्धा, मन में विश्वास रहे,
छठी मैया का हर भक्त के सिर पर हाथ रहे।
दूर हों जीवन के सारे दुख और विकार,
मंगलमय हो छठ महापर्व का त्योहार।

नहाए खाए की शुभकामनाएं!

-------------------------

 

4 of 5
छठ पूजा नहाए खाय की शुभकामनाएं - फोटो : AI
-----------------------

नहाय-खाय से छठ का शुभ आगाज हो,
हर घर में खुशियों का नया साज हो।
छठी मैया की कृपा बरसे सबके द्वार,
सूर्यदेव के आशीष से रोशन हो संसार।

नहाय-खाय की शुभकामनाएं!

--------------------------

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ पूजा नहाए खाय की शुभकामनाएं - फोटो : AI
-------------------------

हर आंगन में खुशियों की बहार हो,
हर चेहरे पर मुस्कान बेशुमार हो।
छठी मैया की कृपा से संवरे हर परिवार,
नहाय-खाय का पर्व लाए मंगल अपार।

नहाय-खाय की शुभकामनाएं!

----------------------

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें