एक लड़की को शादी के बाद दूल्हा नहीं भाया और उसने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। दूल्हा पसंद न आने की वजह भी काफी चौंकाने वाली है, आपको टेंशन में डाल सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Divorce
सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाने वाले पति-पत्नी की शादी दो दिन भी नहीं चल पा रही है। शादी के अगले दिन ही शहर की बीएड पास युवती ने जहां मजदूर पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। वहीं दूसरे मामले में नौकरीपेशा युवक ने पत्नी को काली बताते हुए घर से निकाल दिया। तीसर मामले में भी पति ने अपनी पत्नी को काली बता कर मारपीट की और उसे शादी के मात्र दो दिन बाद ही घर से निकाल दिया। इस तरह के तीन मामले पुलिस ओर सामुदायिक समन्वय समूह के पास पहुंचे। पुलिस तीनों मामलों में सुलह का प्रयास कर रही है। एक मामले में एक सप्ताह के अंदर ही सुलह कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
3 of 7
Divorce
केस नंबर-1
शादी से पहले बताया था पति बीए पास, निकला पांचवीं पास
रोहतक निवासी बीएड पास युवती की शादी तीन माह पूर्व ही पास के ही एक गांव में हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी से पूर्व उसे बताया गया था कि पति बीए पास है और एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता है। मगर शादी के अगले ही दिन उसे पता चला कि पति मजदूरी करता है। इस पर विवाहिता ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। साथ ही पुलिस से मामले की शिकायत कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास कर रही है।
4 of 7
शादी
- फोटो : डेमो फोटो
केस नंबर-दो
शादी के दो दिन बाद पत्नी को काली बता घर से निकाला
रोहतक निवासी युवती की शादी दो माह पूर्व ही करनाल निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही पति ने उसे काली बताते हुए घर से निकाल दिया। यही नहीं भविष्य में घर में पैर रखने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला सामुदायिक समन्वय समूह को ट्रांसफर कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास किया जा रहा है। मगर पति विवाहिता को अपने पास रखने को तैयार नहीं है। पति दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
5 of 7
शादी
केस नंबर-तीन
पत्नी को काली बता रखने से किया इनकार
सोनीपत निवासी युवती की शादी एक माह पूर्व ही रोहतक निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद पति उसे काली बता कर उससे मारपीट करने लगा। उसे शादी के मात्र दो दिन बाद ही घर से निकाल दिया। यही नहीं उसके मायके वालों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस काउंसिलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
शादी
समूह का प्रयास रहता है कि पति-पत्नी के बीच सुलह कराई जाए। देखने में आ रहा है कि कुछ केसों में दंपति की शादी दो दिन भी नहीं चली। इसके लिए परिवार का माहौल भी कुछ हद तक जिम्मेदार है। काउंसिलिंग कराई जा रही है। जल्द ही पति-पत्नी के बीच सुलह करा दी जाएगी। - डॉ. संजय जाखड़, प्रभारी, सामुदायिक समन्वय समूह, टीम प्रथम
आज के समय में लोगों के अंदर सहनशीलता भी खत्म होती जा रही है। दंपतियों के बीच विवाद के बढ़ते मामलों के लिए कुछ हद तक एकल परिवार का होना भी जिम्मेदार है। पाश्चात्य संस्कृति भी हावी है। परिवार के लोगों को भी दंपति के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए आगे आना होगा। - उमेद सिंह खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता