फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri Gift Ideas: रुपये देने की जगह कन्याओं को दें ये तोहफे, आएंगे उनके काम

Sun, 06 Apr 2025 07:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप नवमी पूजा के बाद कन्या भोज कराते हैं तो उन्हें तोहफे में पैसे देने की जगह कुछ अलग दें। यहां आपको कुछ गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रुपये देने की जगह कन्याओं को दें ये तोहफे - फोटो : Adobe stock
Chaitra Navratri Gift Ideas: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हुआ था, जिसके बाद अब नवरात्रि अपने समापन की ओर है। 6 अप्रैल को माता सिद्धिदात्री की पूजा होगी, जिसके बाद लोग अपना 9 दिन का उपवास खोल लेंगे। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने के बाद कन्या-पूजन करने का भी विधान है। इसी के चलते लोग अपने घरों में कन्या पूजन करते हैं।

कन्या पूजन में कन्याओं को हलवा-चना और पूड़ी खिलाने की परंपरा है। भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा दी जाती है। आप चाहें तो इस बार कन्या भोज के बाद कन्याओं को कुछ खास चीजें तोहफे में दे सकते हैं। यहां हम आपको इसके लिए कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
शिक्षा से संबंधित सामग्री - फोटो : Freepik
शिक्षा से संबंधित सामग्री

लड़कियां पढ़ेंगी तो समाज आगे बढ़ेगा.... इस बात को चरितार्थ करते हुए अपने घर आई कन्याओं को आप शिक्षा से संबंधित सामग्री भी तोहफे में दे सकते हैं। इसके लिए किताबें, स्टेशनरी का सामान और कॉपी सबसे सही विकल्प है। यदि कन्या आपके घर की ही है तो आप उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सब्सक्रिप्शन भी तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
टूल्स और किट्स - फोटो : Adobe stock
टूल्स और किट्स

यदि आपके यहां कोई ऐसी कन्या है, जिसमें कोई हुनर है। यानि कि वो यदि पेंटिग, सिलाई, कढ़ाई या किसी अन्य चीज में रूचि रखती है तो उसे उससे संबंधित किट और टूल्स तोहफे में दें। 

4 of 7
कुकिंग और बैटिंग किट - फोटो : Adobe stock
कुकिंग और बैटिंग किट

बहुत सी कन्याओं को कुकिंग में शौक हो सकता है, जबकि बहुत की कन्याएं बल्ला अच्छा संभालती हैं। ऐसे में दोनों विकल्प रखकर उन्हें उनके पसंद की किट भी तोहफे में दे सकते हैं। यदि कन्या काफी छोटी है तो उन्हें खिलौने भी तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
बैग या पर्स - फोटो : instagram
बैग या पर्स

लड़कियां चाहें किसी भी उम्र की क्यों न हों, उनको पर्स और बैग कैरी करना काफी पसंद होता है। इसलिए आप उन्हें एक अच्छा बैग या पर्स भी तोहफे में दे सकते हैं। जो उनके काम आएगा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
ज्वेलरी - फोटो : instagram
ज्वेलरी

लड़कियों को ज्वेलरी पहनना काफी पसंद होता है। इसलिए आप अपने घर आई कन्याओं को प्यारी सी ज्वेलरी तोहफे में दे सकते हैं। इसके लिए गले का नेकलेस, हाथों में कड़े, कानों के झुमके या फिर अंगूठी बेहतर विकल्प है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेकअप किट - फोटो : freepik.com
मेकअप किट

लड़कियों को बचपन से ही मेकअप किट इस्तेमाल करने का शौक होता है। इसलिए आप उनके लिए बच्चों वाली मेकअप किट खरीद कर ला सकते हैं। अपनी खुद की मेकअप किट देखकर बच्चियां खुश हों जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें