फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट और टेडी का गुजरा जमाना, इस बार राखी के बंधन को इन गिफ्ट के साथ निभाना

Mon, 07 Aug 2017 09:15 AM IST
amarujala.com presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप
राखी का त्योहार आज हर जगह धूम धाम से मनाया जा रहा है। भाई की कलाई पर हर बहन रंग बिरंगी राखियां बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती है। सदियों से ये परंपरा यूं ही चलती आ रही है लेकिन समय के साथ राखी की डिजाइन, कपड़े और ट्रेंड बदला। कुछ नहीं बदला तो वो है बहन और भाई का अटूट प्यार। 

हालांकि इस बदलते वक्त के साथ क्यों न आज हम लोग अपनी बहनों को कुछ ऐसा गिफ्ट दें जिससे न केवल उनकी सोच बल्कि जीने के तरीके में भी बदलाव आए। तो चलिए आज हम ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपनी बहन को बतौर गिफ्ट दे सकते हैं और जिसे अपनाकर उनकी जिंदगी निखर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
राखी
अकेले जाना सिखाएं 
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बहनों को किसी भी काम से बाहर जाना होता है तो वो अपने भाई की तरफ टकटकी लगाएं देखती रहती हैं और उनके मन में बस यही होता है कि उनका भाई उन्हें ड्रॉप कर दें। अगर आपकी बहन भी कुछ ऐसा ही सोचती है तो आप इस राखी उनके मन में आत्मविश्वास पैदा करें। 

पढ़ें- त्योहार के दिन भी जाना है ऑफिस, तो ट्राई करें रेखा का ये खास लुक
 
विज्ञापन

3 of 6
राखी
बहन को बनाएं मजबूत 
अक्सर ऐसा देखा गया है कि भाई अपनी बहनों को काफी कमजोर मानते हैं। 'रात में अकेले न जाना', 'कोई कुछ कहे तो जवाब न देना', 'बाहर जा रही हो तो अंजान लोगों से बात न करना' कुछ ऐसे ही शब्द हैं जो भाई अपनी बहनों को कहते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार आप अपनी बहन को शारीरिक रुप से मजबूती दें। इसके लिए आप अपनी बहन को मार्शल आर्ट्स के क्लासेज ज्वॉइन करा सकते हैं।

4 of 6
राखी
फैसले लेने में सक्षम
जब भी घर में किसी बात की राय या फिर फैसला लेने की होती है तो अक्सर भाई अपनी बहनों को फैसले लेने में सक्षम नहीं समझते। लेकिन इस बार बहनों को चाहिए कि वो अपने भाइयों के साथ-साथ पूरे परिवार को इस बात को समझाए कि वो फैसले लेने में उतनी ही सक्षम है। 
विज्ञापन

5 of 6
राखी
घर में दें स्पेस
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि घर में बहनों को स्पेस दिया जाए ताकि वो अपनी हर बात को मां के अलावा अपने पिता और भाई से भी उतनी ही आसानी से कह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी
बहनों को दें इमोश्नल सपोर्ट
घर में ऐसे कई मौके आते हैं जब बहनें अपने परिवार से इमोशनल सपोर्ट चाहती हैं फिर चाहे बात कोई भी क्यों न हो। इसलिए आपको चाहिए बहन को एहसास दिलाएं कि जितना सहयोग उसे आपसे चाहिए, आपको भी उसके साथ की उतनी ही जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें