गुरुवार को सीबीएसई का परिणाम घोषित हो रहा है। इस परीक्षा में लाखों बच्चों ने परीक्षा दी है। जाहिर है कि सभी बच्चे न तो टॉपर बन सकते हैं और न ही अच्छे पर्सेंटेज से पास हो सकते हैं। हालांकि हर बच्चा कोशिश करता है कि वो अच्छे नंबर लाए। पर कई बार उनके मनमुताबिक रिजल्ट नहीं आते हैं। ऐसे में उनके मन में तरह-तरह के खराब विचार आते हैं। इस स्थिति में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वो बच्चों को समझाएं। उनके साथ खड़े रहें, ध्यान रखें कि आपका साथ आपके बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत होगा।