फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन संकेतों से जानें कि क्या आपका प्यार भी एकतरफा है ?

Mon, 23 Sep 2019 07:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
आजकल के प्यार की शुरुआत तो बेहद अच्छी होती है। लेकिन कुछ वक्त के बाद रिश्ते में सबकुछ फीका पड़ने लगता है। कई बार ऐसा भी होता है कि आपका प्यार दिन प्रतिदिन अपने पार्टनर के लिए बढ़ने लगता है। वहीं, आपके पार्टनर का प्यार आपके लिए घटने लगता है। ऐसे में आप एकतरफा प्यार के शिकार हो जाते हैं। एकतरफा प्यार इंसान को अंदर से खोखला कर देता है। अगर आप भी किसी रिश्ते में तो आपको भी यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या आपका प्यार एकतरफा तो नहीं?  ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-सी बातें हैं जो बताती हैं कि आपका प्यार एकतरफा है या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
relationship - फोटो : pixa
भावनाएं खत्म होना 
भावनाएं हर रिश्ते का एक अहम पहलू हैं। बिना भावनाओं के हम किसी भी रिश्ते को आगे नहीं बड़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी रिश्ते में हैं और उस रिश्ते में आपकी भावनाओं की कद्र नहीं की जा रही हैं , या फिर आपको अपने पार्टनर की तरफ से कुछ स्पेशल फील नहीं होता है तो समझ लिजिए की यह रिश्ता सिर्फ एक तरफा है। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : pixa
बेवजह लड़ना 
कहते हैं जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होती है। लेकिन अगर यही तकरार बेवजह शुरू होने लग जाए तो समझ लिजिए की अब आपका पार्टनर आपके साथ नहीं रहना चाहता हैं। अक्सर बेवजह लड़ने का एक कारण यह भी होता है कि वह आपसे पीछा छुड़ाना चाहता हैं। ऐसे में अगर वह आपसे रोज़ लड़ने लगे तो यह सकेंत है कि अब आप उनके लिए खास नहीं रहे। 

4 of 5
relationship - फोटो : pixa
किसी भी बात की पहल खुद करना 
अगर आपके रिश्ते में हर चीज़ के लिए पहल आप ही करते हैं। हर बात आपको ही शुरू करनी पड़ती हैं फिर चाहे वो प्यार की बातें हो या कहीं घूमने जाने की , ऐसे में आपको यह समझ लेना चाहिए कि अब आपके रिश्ते में कुछ नहीं रहा। आपका प्यार अब एक तरफा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप
कुछ इस तरह के ख्याल आना 
अगर आपको लगने लगे कि आप अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही प्यार करते हैं । लेकिन आपको उसका आधा भी प्यार नहीं मिल रहा है। यही नहीं अगर आपका पार्टनर आपको अपनी भावनाएं बताना जरुरी नहीं समझता है तो समझ जाएं कि प्यार अब सिर्फ एकतरफा रह गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें