12th Ke Baad Kya Kare: बच्चों के 12वीं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। अभी तक बच्चे और माता पिता रिजल्ट को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब उनकी चिंता बदल चुकी है। 12वीं की परीक्षा के बाद का समय हर छात्र के जीवन का सबसे अहम मोड़ होता है। यही वह वक्त होता है जब बच्चा अपने करियर की राह तय करता है। लेकिन आज के समय में करियर के इतने सारे विकल्प उपलब्ध हैं कि छात्र अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं। किसी को इंजीनियर बनना है, तो कोई डॉक्टर या फिर कोई क्रिएटिव फील्ड में जाना चाहता है। ऐसे में सही निर्णय लेना आसान नहीं होता।
कई बार बच्चे दोस्तों या समाज के दबाव में आकर गलत कोर्स चुन लेते हैं, जिससे बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। वहीं, माता-पिता भी अपने अनुभव के आधार पर बच्चों को गाइड करना चाहते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ करियर विकल्प भी बदल गए हैं।
इसलिए जरूरी है कि करियर का चुनाव सोच-समझकर किया जाए। सही जानकारी के साथ ही उचिम मार्गदर्शन से यह कंफ्यूजन आसानी से दूर हो सकती है। जो बच्चे 12वीं के बाद करियर को लेकर उलझन में हैं, ये लेख उनके कुछ काम आ सकता है।