एक्स आज भी मौजूद है आपके रिश्ते में
- फोटो : Ai
सवाल 9: शादी के बाद सीमाएं क्या होंगी?
शादी से पहले ही अपने पार्टनर के साथ तय कर लें कि एक्स संग उनकी क्या सीमाएं होंगी। एक्स का आपके नए शादीशुदा जीवन में कितना इन्वाॅल्वमेंट होगा या नहीं होगा। यही वह बातचीत है जिसे अक्सर लोग टाल देते हैं। तय करें कि एक्स के साथ बातचीत, मुलाकात, सोशल मीडिया संपर्क और पारिवारिक आयोजनों को लेकर दोनों की क्या सीमाएं होंगी।
सीमाओं का मतलब किसी व्यक्ति को नियंत्रित करना नहीं, बल्कि यह तय करना है कि दोनों अपने रिश्ते में किस व्यवहार को सहज और सम्मानजनक मानते हैं।
सवाल 10: क्या आपका पार्टनर इस नए रिश्ते के लिए वास्तव में तैयार है?
सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है। वह अपने पुराने रिश्ते से पूरी तरह से भावनात्मक तौर पर दूर हुए हैं या नहीं , ये जानकर ही आप उनके साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं। उनसे पूछें,
“क्या आप अपने पिछले रिश्ते से आगे बढ़कर हमारे रिश्ते को पूरी तरह अपनाने के लिए तैयार हैं?”
यहां केवल जवाब नहीं, व्यवहार भी देखें। क्या वह भविष्य की योजनाओं में आपको शामिल करता है? क्या वह आपके साथ खुलकर संवाद करता है? क्या वह आपकी चिंताओं को सुनता है?