फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Buddha Quotes: खुश रहना है तो पढ़ें महात्मा बुद्ध के ये अनमोल विचार

Thu, 30 Apr 2026 04:59 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Buddha Purnima Quotes 2026: महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार हमें सिखाते हैं कि सच्ची खुशी हमारे भीतर है। सकारात्मक सोच, करुणा और संतुलन अपनाकर हम जीवन को सरल और खुशहाल बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : AI

Mahatma Buddha Anmol Vichar : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई खुश रहना चाहता है, लेकिन तनाव, चिंता और असंतुलन के कारण सच्ची खुशी हमसे दूर होती जा रही है। ऐसे में गौतम बुद्ध के विचार हमें एक नई दिशा देते हैं। उनके अनमोल वचन न सिर्फ जीवन को सरल बनाते हैं, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करते हैं।

बुद्ध ने सिखाया कि जीवन में दुख का कारण हमारी इच्छाएं और आसक्ति हैं। अगर हम इन्हें नियंत्रित करना सीख लें, तो सच्ची खुशी प्राप्त कर सकते हैं। उनके उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों साल पहले थे। बुद्ध के विचार हमें यह सिखाते हैं कि खुशी बाहरी चीजों में नहीं, बल्कि हमारे अंदर होती है। हमें अपने विचारों और कर्मों को सही दिशा में ले जाना चाहिए।

1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस मौके पर महात्मा बुद्ध के कुछ ऐसे अनमोल विचार जानिए, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को सरल, शांत और खुशहाल बना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
---------

बुराई से बुराई खत्म नहीं होती।
घृणा को केवल प्रेम द्वारा समाप्त किया जा सकता है,
ये एक अटूट सत्य है।


महात्मा बुद्ध

---------
 
विज्ञापन

3 of 7
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
--------------------

शक खतरनाक है।
शक रिश्तों में दरार डालता है और लोगों को अलग कर देता है।
यह दो अच्छे दोस्तों और किसी भी अच्छे रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।

महात्मा बुद्ध
----------

4 of 7
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala

----------------------

क्रोध में हजारों गलत शब्द बोलने से अच्छा,
मौन रहना है जो जीवन में शांति लाता है।

महात्मा बुद्ध

----------
विज्ञापन

5 of 7
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
--------------------

तीन चीजें कभी छुपी नहीं रह सकती हैं-
सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

महात्मा बुद्ध
--------------------------

 
विज्ञापन

6 of 7
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
---------------------------

सदैव सच का साथ देते रहो।
अच्छा सोचो और अच्छा करो।
प्रेम धारा बनकर बहो।

महात्मा बुद्ध

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
----------------------------

जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो।
फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, जिसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।

महात्मा बुद्ध

----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें