फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buddha Purnima 2025: खुश रहने के लिए अवश्य पढ़ें महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार, जीवन जीना हो जाएगा सरल

Mon, 12 May 2025 10:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahatma Buddha Anmol Vichar : महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन में चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। उनके उपदेश जीवन में एकाग्रता रखने के लिए मूल मंत्र हैं, जिसका अनुसरण हर किसी को करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Adobe stock
Buddha Purnima 2025 Motivational Quotes In Hindi: ऐसी मान्यता है कि वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था, जिस वजह से हर साल इस दिन को बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल की बात करें तो 2025 में बुद्ध जयंती 12 मई को मनाई जा रही है। इस दिन को कई जगहों पर बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।

महात्मा बुद्ध यानी कि सिद्धार्थ का जन्म भले ही लुंबिनी में एक राज परिवार में हुआ, लेकिन काफी कम उम्र में ही वो अपना राजसी घर छोड़कर सत्य खोजने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने शांति का संदेश दिया। आगे चलकर सिद्धार्थ ही महात्मा गौतम बुद्ध के नाम से विश्व विख्यात हुए। उनकी बताई गई बातें आज भी लोगों को सरल जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

 यदि आप भी चाहें तो महात्मा बुद्ध के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करके शांति से जिंदगी जी सकते हैं। यहां इस लेख में आपको महात्मा बुद्ध के अनमोल विचारों के बारे में बताया जा रहा है, ताकि आप उनका अनुसरण कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : adobe stock
जो बुरा समय बीत गया हो उसको याद नहीं करना चाहिए। 

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
 
विज्ञापन

3 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : adobe stock
भविष्य के लिए सपने नहीं देखना चाहिए, बल्कि वर्तमान में ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
 

4 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : adobe stock
किसी के प्रति नफरत और ईर्ष्या रखने से जीवन में कोई भी खुशी नहीं प्राप्त की जा सकती।  ईर्ष्या व्यक्ति के मन की शांति को खत्म कर देती है।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

5 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : adobe stock
अज्ञानी व्यक्ति से कभी भी उलझना और बहस नहीं करना चाहिए। अज्ञानी व्यक्ति बैल के समान होता है। वह ज्ञान में नहीं, सिर्फ आकार में बड़ा दिखता है।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

6 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Adobe stock
क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। हमेशा क्रोध में रहना, गर्म कोयले को किसी दूसरे पर फेंकने के लिए पकड़े रहने के समान होता है।  इसमें हमारा हाथ भी जलता है।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

7 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Adobe stock
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, जिसे तुमसे कोई नहीं छिप सकता।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

8 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Adobe stock
शक खतरनाक है। शक रिश्तों में दरार डालता है और लोगों को अलग कर देता है। यह दो अच्छे दोस्तों और किसी भी अच्छे रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें