फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरूआती दौर में टूट जाता है रिश्ता तो कहीं ये गलितयां तो नहीं जिम्मेदार

Tue, 14 Dec 2021 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्यार की शुरूआत हमेशा दो लोगों की आपसी समझ और भरोसे पर टिकी होती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ लोगों का रिश्ता शुरूआती दौर में ही टूट जाता है। जिसकी वजह से लंबे समय तक किसी के साथ निभा नही पाते और हमेशा दुखी होते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। क्योंकि रिश्ता टूटने को अगर आप अपने पार्टनर की गलती मान लेते हैं तो एक बार खुद के बारे में जरूर सोचें। क्योंकि कई बार बहुत सी आदतें रिश्ते के खत्म होने की वजह बन जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पार्टनर की परवाह करते हुए समय-समय पर फोन कॉल या मैसेज करना बेहद जरूरी है। क्योंकि कई बार आप काम की व्यस्तता की वजह से ऐसा नहीं कर पाते। जिससे पार्टनर के ऊपर गलत प्रभाव पड़ता है और वो सोचते हैं कि उन्हें चिंता नहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय समय पर मैसेज के जरिए अपने पार्टनर से बात करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपने अभी-अभी किसी रिश्ते में कदम रखा है तो अपने पार्टनर के साथ मिलने का समय निकालें। हमेशा दोस्तों के साथ या परिवार के साथ आउटिंग के अलावा पार्टनर के लिए भी वक्त निकालना अच्छा होता है। ऐसा ना करने से कई बार बात ब्रेकअप तक पहुंच जाती हैं। 

4 of 5
relationship - फोटो : Pixabay
लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा फोन कॉल या मैसेज कर अपने पार्टनर की जिंदगी में दखल दे रहे हैं तो ये भी ब्रेकअप का कारण बन सकता है। इसलिए तय सीमा में ही ख्याल रखना जरूरी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : pixa
अगर आपको पार्टनर से ज्यादा फोन प्यारा है तो संभल जाएं। ऐसे लोगों के ब्रेकअप की संभावना सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि जब भी आप समय निकालकर पार्टनर के साथ बैठते हैं और बातें करने की बजाय फोन पर लगे रहते हैं या लगातार कॉल पर होते हैं तो रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें