फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की इन 5 आदतों पर सब कुछ कुर्बान कर देते हैं लड़के

Sat, 30 Sep 2017 09:50 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप
कोई भी रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका हुआ होता है। रिश्तों की कुछ छोटी -छोटी बातें ऐसी होती हैं जो किसी भी रिश्ते की डोर को और भी मजबूत बनाती हैं। ठीक ऐसे ही लड़कियों की कुछ अदाएं ऐसी होती हैं जो किसी भी लड़के को आकर्षित करने के लिए काफी हैं। 

तो चलिए आपको बताते हैं कि लड़कियों की ऐसी कौन सी पांच अादतें होती हैं जो लड़के को चुटकियों में अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं।

पढ़ें- ऐसे जानें आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे प्यार तो करता है पर क्यों जता नहीं पाता..
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप
जब आप उनको प्यार से देखती हैं
लड़कियां जब भी अपने पार्टनर को प्यार से देखती है तो लड़के उनकी तरफ तुरंत अट्रैक्ट हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी आंखों में छलकते प्यार को लड़के जल्दी महसूस कर लेते है। 

पढ़ें- तो इस वजह से लड़कों को अट्रैक्ट करती हैं शादीशुदा महिलाएं
विज्ञापन

3 of 6
रिलेशनशिप
फ्रेंगनेंस
महकती हुई चीजें किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। खासतौर पर जब लड़की ने लड़की की पसंद का परफ्यूम या फिर डियो लगाया हो तो लड़के लड़की की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते है।

पढ़ें- क्या करें जब आपके पार्टनर की पसंद आपसे न मिलती हो

4 of 6
हेल्दी फूड
पार्टनर की पसंद का खाना बनाना
दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है..ये तो आपने कई बार सुना होगा। खाना बनाना एक कला है और अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहती हैं तो उनके लिए खाना बनाएं। ऐसा करने से आप उनके दिल की गहराई में उतर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हेल्दी फूड
केयरिंग नेचर होना
केयर करना चाहे लड़का हो या फिर लड़की दोनों को ही पसंद आता है। दोनों ही चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में कोई ऐसा इंसान आए जो उनका अपने आप से भी ज्यादा ख्याल रखें। ऐसा करना भी लड़कों के दिल को आसानी से जीत लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप
पारिवारिक सोच
चाहे कोई भी कितना मॉडर्न क्यों न हो लेकिन वो यही चाहता है कि उसकी जिंदगी में जो भी लड़की आए वो उसके परिवार को अपने परिवार की तरह ही समझे। लड़कियों का लड़के के परिवार से  संपर्क बनाए रहना भी लड़कों को अच्छा लगता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें