कुछ सवाल ऐसे होते हैं जिनके या तो जवाब नहीं होते या फिर जवाब देना लोग पसंद नहीं करते। अक्सर देखा जाता है कि लड़के सिंगल लड़कियों से कुछ सवाल जरूर पूछते नजर आते हैं जिसकी वजह से लड़कियां परेशान हो जाती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहें हैं तो सावधान हो जाइए लेकिन वो सवाल हैं क्या जो लड़कों को सिंगल लड़की से कभी नहीं पूछना चाहिए वो हम आपको बताते हैं।
पढ़ें- शादी के बाद ही क्यों हर पार्टनर चाहता है एक दूसरे में ये बदलाव, रिसर्च में खुलासा
विज्ञापन
2 of 5
रिलेशनशिप
आप अभी तक सिंगल क्यों हैं?
ये एक ऐसा सवाल है जो लड़के लड़कियों से अक्सर पूछते हैं खासतौर पर अगर उनकी उम्र 30 साल तक हो गई हो। इस सवाल का जवाब देने में ज्यादातर लड़कियां कतराती है।
पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड हो गया है नाराज, अब चुटकियों में मानेगा ऐसे
विज्ञापन
3 of 5
रिलेशनशिप
क्या हम कॉफी पीने चल सकते हैं?
कॉफी का मतलब लोग कई तरह से निकालते हैं इसलिए अगर कोई लड़का लड़की को नहीं जानता है और पहली ही मुलाकात में ऐसा सवाल करता है तो लड़किया घबरा जाती है। इसलिए सिंगल लड़कियों से ये सवाल पूछने से लड़कों को बचना चाहिए।
पढ़ें- अगर आपकी गर्लफ्रेंड के हैं बहुत 'मेल फ्रेंड्स' तो होंगे ये फायदे
4 of 5
रिलेशनशिप
तुम्हें अब तक कोई पसंद क्यों नहीं आया?
लड़की अगर सिंगल हो तो लड़के उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में ज्यादा उत्सुक रहते हैं खासतौर से अगर वो उन्हें पसंद आ जाए। उनके कई सवालों में एक सवाल ये भी होता है कि अब तक उन्हें कोई पसंद क्यों नहीं आया या फिर कोई पसंद है लेकिन वजह कोई और है। ये ऐसा सवाल होता है जिससे लड़कियां जल्दी इरीटेट हो जाती हैं। इसलिए हमेशा लड़कियों से ये सवाल पूछने से बचें।
कहां रहती हो? क्या घर तक छोड़ दूं?
ये सवाल आपने लड़कों के मुंह से कई बार सुना होगा और शायद जवाब भी अलग अलग मिले होंगे। अगर सवाल पूछने वाला आपका करीबी दोस्त है तो इस सवाल का जवाब लड़कियां ठीक तरह से दे देती हैं लेकिन अगर पूछने वाला अंजान है तो ये सवाल पूछना लड़कों पर भारी पड़ सकता है।