बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का फिल्मी सफर उनके पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल जैसा नहीं रहा, लेकिन अपनी पहली फिल्म 'बरसात' से ही वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए थे। उन्होंने 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में एंट्री की थी और उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
एक समय में उनकी 'सोल्जर', 'गुप्त', 'बिच्छू' और 'बादल' जैसी फिल्मों ने खूब कमाल किया, लेकिन बदलते वक्त ने उनका स्टारडम छीन लिया। बॉबी के फिल्मी सफर के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आप उनकी लव लाइफ से मुखातिब हैं?