फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: पिता की शर्त से मजबूर होकर करनी पड़ी थी अमिताभ और जया बच्चन को शादी

Fri, 11 Oct 2019 09:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होता है। सदी के महानायक या बॉलीवुड के शहंशाह ऐसे कितने ही नाम उनको दिए गए है। अभी हाल ही में दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजे गए अमिताभ बच्चन जितने अच्छे अभिनेता है उतने ही अच्छे इंसान भी। अपने फिल्मी करियर में अलग मुकाम हासिल करने वाले इन अभिनेता का पारिवारिक जीवन भी हमेशा सुर्खियों में रहता है। शादीशुदा जीवन के 46 वर्ष पत्नी के साथ बिताने वाले अमिताभ के जीवन में जया कैसे आईं और कैसे उन दोनों का विवाह हुआ, आइए जानें।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दोनों की मुलाकात फिल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म बावर्ची के सेट पर जिसमें जया भादुड़ी और राजेश खन्ना साथ काम कर रहे थे। वहां पर भी अमिताभ जया से मिलने लगातार जाते थे और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ा।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo
लेकिन अमिताभ और जया की शादी बहुत ही अचानक से हुई। अमिताभ अपने ट्वीट में बताते हैं कि फिल्म जंजीर की सफलता के बाद सारे दोस्त मिलकर लंदन जाने की तैयारी में थे जिसमें उनके साथ जया भी थी। लेकिन पिता हरिवंशराय बच्चन की शर्तों के कारण दोनों को शादी करनी पड़ी। 

4 of 5
- फोटो : social media
हुआ यूं कि जब उनके पिता को पता चला कि लंदन जाने वाले दोस्तों में जया भी साथ हैं तो उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ को अगर साथ में लंदन जाना है तो पहले शादी करनी पड़ेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
इस तरह लंदन जाने के पहले 3 जून 1973 में सादे समारोह में दोनों ने शादी कर ली और उसी दिन दोनों हनीमून के लिए लंदन रवाना हो गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें