फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj Wishes: बहन की दुआ और भाई का वादा, इन खूबसूरत शुभकामनाओं से मनाएं भाई दूज

Wed, 22 Oct 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhai Dooj 2025 Wishes in Hindi : इस भाई दूज पर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर रिश्तों में अपनापन बढ़ाएं। यहां कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जिन्हें आसानी से करीबियों, रिश्तेदारों के साथ शेयर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Bhai Dooj Wishes In Hindi: भाई दूज का पर्व, रक्षाबंधन की तरह ही भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है, जब बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। बदले में भाई बहनों को उपहार देते हैं और जीवनभर उनका साथ निभाने का वादा करते हैं।

इस दिन परिवार में उल्लास, हंसी और अपनापन घुल जाता है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव है, जहां बचपन की यादें, ममता और स्नेह फिर से ताजा हो उठते हैं। आज के डिजिटल युग में जब लोग दूर-दूर रहते हैं, तो भाई दूज की शुभकामनाएं संदेशों और सोशल मीडिया के ज़रिए साझा करना एक खूबसूरत परंपरा बन चुकी है। चाहे व्हाट्सऐप हो या इंस्टाग्राम, कुछ स्नेहिल शब्द और दिल से निकली शुभकामनाएं रिश्तों में गर्माहट भर देती हैं।

इस भाई दूज पर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर रिश्तों में अपनापन बढ़ाएं। यहां कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जिन्हें आसानी से करीबियों, रिश्तेदारों के साथ शेयर किया जा सकता है। 

विज्ञापन

2 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
---------------

भाई-बहन का रिश्ता है सबसे प्यारा,
इसी रिश्ते में बसता है सारा संसार हमारा।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

------------------
विज्ञापन

3 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------------

बहन के माथे का तिलक, भाई के जीवन का मान,
यही है भाई दूज की असली पहचान।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

---------------

4 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-----------------

भाई की कलाई पर प्यार का धागा,
बहन के मन में दुआओं का समंदर,

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

-----------
विज्ञापन

5 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
--------------

राखी का प्यार और दूज की मिठास,
दोनों में झलके अपनापन और विश्वास।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
---------

रिश्ता है ये दिल से जुड़ा,
इसमें प्यार का नहीं कोई माप,
बहन करे आरती, भाई दे उपहार,
यही है भाई दूज का सुहाना त्यौहार।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें