फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर बहन को देना है खास तोहफा तो अभी से बुक करने पड़ेंगे ये गिफ्ट

Tue, 21 Oct 2025 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhai Dooj 2025 Gift Ideas भाई दूज 2025 पर बहन के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा उपहार है। चाहे महंगा गिफ्ट दें या छोटा सा सरप्राइज़, उसमें आपका प्यार और समय सबसे कीमती है।
विज्ञापन
1 of 5
भाई दूज 2025 - फोटो : Amar ujala
Bhai Dooj 2025 Gift Ideas : भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज दीपावली के उत्सव की अंतिम कड़ी है। यह पर्व रक्षाबंधन की तरह भाई और बहन के रिश्ते को सम्मान और अपनापन देने वाला दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं, आरती उतारती हैं और दीर्घायु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को प्रेम स्वरूप उपहार देता है। वर्ष 2025 में भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन अगर आप अपनी बहन को कुछ स्पेशल और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह तैयारियां शुरू करने का यह सही समय है। भाई दूज 2025 पर बहन के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा उपहार है। चाहे महंगा गिफ्ट दें या छोटा सा सरप्राइज़, उसमें आपका प्यार और समय सबसे कीमती है।
विज्ञापन

2 of 5
पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी - फोटो : instagram

भाई दूज पर बहन को क्या गिफ्ट दें?

भाई दूज पर भाई अपनी बहन को तोहफा देना चाहते हैं तो साल 2025 के लिए ट्रेंडिंग गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं।  


पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी

नाम या इनिशियल वाली नेकलेस, ब्रेसलेट या सिल्वर रिंग आजकल काफी लोकप्रिय हैं। ये बहन के लिए इमोशनल टच देने वाला तोहफा है।

विज्ञापन

3 of 5
फोटो फ्रेम - फोटो : instagram

फोटो फ्रेम या डिजिटल मेमोरी बॉक्स

भाई-बहन की पुरानी तस्वीरों वाला एल्बम या LED डिजिटल फ्रेम गिफ्ट करें। इसमें आप प्यारी यादें कैद कर सकते हैं।

 

स्पा या ब्यूटी वाउचर

अगर आपकी बहन कामकाजी है या घर संभालती है, तो उसके लिए रिलैक्सेशन का गिफ्ट सबसे परफेक्ट रहेगा। आप उन्हें स्पा या ब्यूटी वाउचर गिफ्ट में दें।

4 of 5
हैंडबैग - फोटो : instagram

फैशन हैंडबैग या एक्सेसरीज

ब्रांडेड बैग, स्टाइलिश घड़ी या ट्रेंडी इयररिंग्स हर लड़की की पसंद होते हैं। इन्हें अभी से आनलाइन बुक करके समय पर गिफ्ट प्राप्त किया जा सकता है, वो भी बजट में।


होम डेकोर गिफ्ट्स

सुंदर कैंडल सेट, वॉल हैंगिंग या सिरेमिक मूर्तियां ये सब बहन के कमरे या घर को और खूबसूरत बना सकते हैं। उन्हें येे तोहफे पसंद आएंगे। हो सके तो इन्हें पहले से ही खरीद लें, क्योंकि दिवाली तक इनके दाम बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेक गिफ्ट्स - फोटो : adobe stock

टेक गिफ्ट्स

अगर आपकी बहन डिजिटल लाइफ में एक्टिव है तो उसे ब्लूटूथ ईयरबड्स, फिटनेस बैंड या मिनी स्पीकर गिफ्ट करें। इन दिनों बंपर सेल आई हुई होती है, तो बहन के लिए उनकी पसंद या जरूरत के हिसाब से गैजेट पहले से बुक कर लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें