फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज 2018: महंगे उपहार नहीं इस बार हर बहन चाहती है अपने भाई से ये 5 वादे

Fri, 09 Nov 2018 08:05 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : file photo
भैया दूज पर हर भाई चाहता है कि वो अपनी लाडली बहन को कोई ऐसा गिफ्ट उपहार में दे जो उसे जिंदगी भर याद रहे।वक्त के साथ कपड़े हो या फिर गिफ्ट्स के ट्रेंड, हर चीज में बदलाव देखने को मिलता है।वक्त के साथ जो आज तक नहीं बदला है वो है बहन और भाई का अटूट प्यार। इस प्यार को और बढ़ाने के लिए इस भैया दूज मंहगे उपहारों की जगह अपनी बहन से ये पांच वादे कर लीजिए।जो न सिर्फ आपकी बहन की सोच बल्कि उनकी जिंदगी भी निखर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अकेले जाना सिखाएं 
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बहनों को किसी भी काम से बाहर जाना होता है तो वो अपने भाई की तरफ टकटकी लगाएं देखती रहती हैं और उनके मन में बस यही होता है कि उनका भाई उन्हें ड्रॉप कर दें। अगर आपकी बहन भी कुछ ऐसा ही सोचती है तो आप इस भैया दूज उनके मन में आत्मविश्वास पैदा करें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बहन को बनाएं मजबूत 
अक्सर ऐसा देखा गया है कि भाई अपनी बहनों को काफी कमजोर मानते हैं। 'रात में अकेले न जाना', 'कोई कुछ कहे तो जवाब न देना', 'बाहर जा रही हो तो अंजान लोगों से बात न करना' कुछ ऐसे ही शब्द हैं जो भाई अपनी बहनों को कहते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस भैया दूज आप अपनी बहन को शारीरिक रुप से मजबूती दें। इसके लिए आप अपनी बहन को मार्शल आर्ट्स के क्लासेज ज्वॉइन करा सकते हैं।

4 of 6
फैसले लेने में सक्षम
जब भी घर में किसी बात की राय या फिर फैसला लेने की होती है तो अक्सर भाई अपनी बहनों को फैसले लेने में सक्षम नहीं समझते। लेकिन इस बार बहनों को चाहिए कि वो अपने भाइयों के साथ-साथ पूरे परिवार को इस बात को समझाए कि वो फैसले लेने में उतनी ही सक्षम है। 
विज्ञापन

5 of 6
घर में दें स्पेस
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियों को अपनी बात रखने के लिए बहुत सोचना पड़ता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि घर में बहनों को स्पेस दिया जाए ताकि वो अपनी हर बात को मां के अलावा अपने पिता और भाई से भी उतनी ही आसानी से कह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बहनों को दें इमोश्नल सपोर्ट
घर में ऐसे कई मौके आते हैं जब बहनें अपने परिवार से इमोशनल सपोर्ट चाहती हैं फिर चाहे बात कोई भी क्यों न हो। इसलिए आपको चाहिए बहन को एहसास दिलाएं कि जितना सहयोग उसे आपसे चाहिए, आपको भी उसके साथ की उतनी ही जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें