फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों के लिए हैं ये रिलेशनशिप टिप्स, 4 बातें बढ़ा देंगी आपके बीच का प्यार

Wed, 26 Jun 2019 06:45 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिश्ता

किसी भी खूबसूरत रिश्ते के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं या फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में आने की सोच रहे हैं तो आपको भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि आपकी जिंदगी बिना तनाव के गुजर सके। हम आपको कुछ रिलेशनशिप टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे... 

 

विज्ञापन

2 of 5
relationship
भावनाओं पर न करें संदेह
अगर आप रिलेशनशिप में हैं या फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में जाने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी बात है भावनाओं का सम्मान करना। कभी भी अपने पार्टनर की भावनाओं पर संदेह न करें। अगर आपको लग रहा है कि किसी बात को लेकर आपने अपने पार्टनर के इमोशन को चोट पहुंचाई है तो फौरन माफी मांग लें। किसी भी रिश्ते में माफी मांगने से न कोई बड़ा होता है और न ही छोटा, बल्कि रिश्ते और ज्यादा मधुर बन जाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
relationship
किसी भी परिस्थिति में खड़े रहे साथ
हर परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ खड़े रहें। कैसी भी स्थिति क्यों न हो अपने पार्टनर का साथ न छोड़े और उसे अकेला महसूस न होने दे। अगर आप हर परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ खड़े रहेंगे तो आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा।
 

4 of 5
relationship
चुप्पी न साधें बल्कि बात करें
अगर आपको कोई बात परेशान कर रही है तो सबसे अच्छा तरीका है उस पर बातचीत करें। चुप्पी न साधें। अगर आप चुप्पी साध लेंगे तो इससे आपका रिश्ता और बिगड़ सकता है। अगर किसी बात को लेकर आपके और आपके पार्टनर के बीच मनमुटाव चल रहा है तो इसे दूर करना का भी सबसे अच्छा उपाय बातचीत करना ही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : file photo
अपना सुख-दुख पार्टनर के साथ बांटे
अपने सुख-दुख को पार्टनर के साथ बांटे। आप अगर किसी बात को लेकर परेशान हैं तब भी पार्टनर के साथ उसे साझा करें। इससे आपका तनाव कम होगा और आपके पार्टनर को भी लगेगा कि आप उस पर कितना भरोसा करते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें