बच्चों के मन की सारी बातें पूरी करना कई बार बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बच्चे गुस्से में यहां तक कह डालते हैं कि आप अच्छे पेरेंट नहीं है। बच्चों के ये शब्द कई बार अभिभावकों का दिल भी दुखा देते हैं और अभिभावक सोचते हैं कि हम तो बच्चों के लिए इतना कर रहे हैं और ये समझ नहीं रहे हैं।दरअसल, अभिभावक बनना तो आसान है लेकिन इस जिम्मेदारी को निभाना काफी कठीन है। ऊपर से जब आपकी पूरी लाइफस्टाइल ही भागदौड़ भरी हो और आपके पास बच्चों के लिए वक्त कम रहता हो, ऐसे में बच्चों की नजर में अच्छा अभिभावक बनने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ता है। आपको अपने बच्चों के लिए व्यस्त पलों में भी क्वालिटी वक्त नहीं निकालना होता है जो कि बेहद जरूरी भी है।