फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे पर अपने इंट्रोवर्ट दोस्त को खुश करने के 10 प्यारे तरीके

Sun, 03 Aug 2025 10:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Friendship Day Celebration Ideas For Introvert friend 
विज्ञापन
Friends - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Friendship Day Celebration For Introvert friend : इंट्रोवर्ट यानी वो दोस्त जो ज्यादा बोलता नहीं, लेकिन आपके लिए सबसे ज़्यादा सोचता है। ऐसे दोस्त जताते नहीं हैं, लेकिन उनका आपसे दिल का नाता होता है। इस फ्रेंडशिप डे 2025 पर क्यों न ऐसे दोस्त के लिए कुछ खास और निजी किया जाए?

विज्ञापन

 

शोर-शराबे वाले प्लान्स उनके लिए नहीं होते, लेकिन कुछ छोटे-छोटे प्रयास और तरीके उनके दिल को छू सकते हैं। यहाँ दिए गए हैं 10 ऐसे प्यारे आइडियाज जिनसे आप अपने इंट्रोवर्ट दोस्त को बिना भीड़-भाड़ के बहुत स्पेशल फील करा सकते हैं।

10 प्यारे तरीके इंट्रोवर्ट दोस्त को खुश करने के लिए

उन्हें हाथ से लिखकर खत या नोट दें। दोस्त को लिखकर बताएं कि उनकी मौजूदगी आपके लिए कितनी खास है।

दोस्त के लिए पर्सनलाइज़्ड प्लेलिस्ट बनाएं। जो शांत और सुकून देने वाले गानों से भरी हो और बस उसी के मूड के हिसाब से हो।

एक शांत कॉफी डेट प्लान कर सकते हैं। ऐसी जगह चुनें जहां ज्यादा भीड़ न हो, सिर्फ आप और वो किसी कैफे के कोने में बैठकर पल बिताए।

उसकी पसंद की किताब गिफ्ट करें और पहले पेज पर एक स्पेशल नोट भी जोड़ दें।

पसंदीदा मूवी नाइट घर पर करे जिसमें बिना शोर के, एक कम्फर्टेबल मूवी सेशन बस आप दोनों के लिए हो।

कस्टमाइज्ड मिनी गिफ्ट बॉक्स दें जिसमें उसके पसंदीदा स्नैक्स, स्क्रंचीज़ या स्टेशनरी हो सकते हैं।

आप दोनों की प्यारी सी फोटो फ्रेम में दें ताकि वो हमेशा याद रखे कि उसकी दोस्ती कितनी अनमोल है।

मूड चेक मैसेज भेजें। कभी-कभी एक सिंपल "कैसा लग रहा है आज?" बहुत मायने रखता है।

भविष्य के एक शांत प्लान की चर्चा करें। जैसे ट्रैकिंग, आर्ट एग्जीबिशन या बुक फेयर जैसी जैसी जगहों पर साथ जाने की योजना बनाएं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें