फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Birthday: ये है सलमान के सबसे खास दोस्तों की लिस्ट, तस्वीरों को देख यकीन नहीं करेंगे आप

Fri, 27 Dec 2019 02:46 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Salman, Sonakshi and Sangeeta - फोटो : twitter
बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता सलमान खान आज बुलंदियों को छू रहे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्मों को देखकर ये कहा जाता है कि अगर वो किसी भी फिल्म में हाथ लगा दें तो वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोना उगलती है। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद भी उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने में बहुत ही मेहनत की है। सलमान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में दोस्त बनाने से लेकर झगड़ने तक, उनकी लव लाइफ से लेकर हिट और फ्लॉप होने तक, सलमान खान के हर बातों से सबलोग वाकिफ हैं। इन सब चीजों के बावजूद सलमान खान ने कई लोगों के साथ बहुत ही अच्छा तालमेल बनाया है, इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इनके बहुत ही करीबी हैं। आइए जानते हैं सलमान खान के दोस्तों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान और शाहरूख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरूख खान
फिल्मी दुनिया में ऐसा माना जाता है कि जब दो सुपरस्टार आपस में टकराते हैं, तो वे कभी अच्छे दोस्त नहीं हो सकते हैं। लेकिन सलमान और शाहरूख के बीच ऐसी स्थिति नहीं है। हालांकि सलमान और शाहरुख के बीच पहले से कुछ मतभेद थे, फिर भी उन्होंने अपनी दोस्ती कायम रखी। वे एक दूसरे के साथ कुछ अलग तरह की दोस्ती निभाते हैं। वे लड़ते भी हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के  लिए खड़े भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान और कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
कटरीना के साथ सलमान की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है। सलमान अपनी हर फिल्म में उन्हें कास्ट कराना सुनिश्चित करते हैं। हालांकि कटरीना और सलमान में कुछ मतभेद थे लेकिन इससे उनकी दोस्ती प्रभावित नहीं हुई। कैट और सलमान को एक साथ देखना फैंस को बहुत पसंद है।

4 of 7
सलमान खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और सलमान खान की दोस्ती बेमिसाल है। रानी हमेशा बिग बॉस पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने आती हैं जिसे सलमान होस्ट कर रहे हैं। रानी भी सलमान खान की फिल्म में बिना किसी झिझक के कैमियो करती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान और प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा
प्रीति और सलमान एक दूसरे के साथ एक अच्छी दोस्ती निभाते हैं। हाल ही में प्रीति ने सलमान की हालिया रिलीज फिल्म दबंग 3 का प्रचार भी किया था। खबर ये भी थी कि प्रीति इस फिल्म में कैमियो कर सकती हैं। न केवल फिल्मों में, बल्कि दोनों अभी भी एक साथ अच्छा समय बिताते हैं और हमेशा एक-दूसरे के लिए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन 
वरुण धवन को सुपरस्टार से बहुत प्यार है। सलमान ने वरुण की फिल्म मैं तेरा हीरो में अपनी आवाज भी दी थी। उन्होंने वरुण के लिए कुछ अलग तरह के इशारे भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान
सलमान और करीना ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। करीना ने दबंग 2 में सलमान के लिए एक विशेष गाना भी किया था। अभिनेत्री ने गाने के लिए वजन डाला था। दोनों एक दूसरे के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें