फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट फ्रेंड से शादी करने का फैसला होगा बेहतर, जानें क्यों

Sat, 01 Jun 2019 09:40 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
शादी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। एक ऐसा बंधन है जिसमें ना केवल दो लोग आपस में जुड़ते हैं बल्कि उनके जीवन की हर छोटी चीज एक दूसरे से जुड़ जाती हैं। साथ ही दो परिवार भी आपस में जुड़ते हैं। शादी अगर अरेंज मैरेज हो तो दोनों पार्टनर इस बात से घबराते हैं कि उनका होने वाला लाइफ पार्टनर कैसा होगा। वहीं अगर लव मैरेज हो तो आप अपने होने वाले पार्टनर के बारे में सबकुछ जानते हैं। लेकिन अगर आपकी शादी बेस्ट फ्रेंड से हो जाए तो आपकी लाइफ अच्छी हो सकती है। आइए जानते हैं किस तरह बेस्ट फ्रेंड से शादी करना बेहतर फैसला होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay.com
दिखावे की जरुरत नहीं पड़ती
अगर आप बेस्ट फ्रेंड से शादी करते हैं तो आपको कुछ भी बदलने की जरुरत नहीं है। आप जैसे हैं वैसे ही रहें। आपको किसी तरह के दिखावे करने की जरुरत नहीं है। आप अपने पार्टनर के साथ वह सभी हरकतें कर सकते हैं जो आप शादी से पहले करते थे। खुलकर हंसना, हंसी-मजाक करना कुछ भी आपको बदलना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
दोनों की एक जैसे रुचि और लक्ष्य
अगर आप दोनों पहले से बेस्ट फ्रेंड हैं तो जाहिर सी बात है कि कई सारी बातें एक समान होंगी। आपकी पसंद और आपके लक्ष्य एक जैसे हो सकते हैं। हालांकि की अगर लक्ष्य अलग भी हों तो आप आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं।

4 of 5
- फोटो : canva.com
साथ में बूढ़े होना
अगर आप अपनी बचपन की दोस्त से शादी करते हैं तो आप साथ में बड़े और बूढ़े होते हैं। आपके पास एक-दूसरे की ढेर सारी यादें और कहानियां होती हैं जो आप किसी को भी बता सकते हैं। आप साथ में बड़े और बूढ़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
प्यार और देखभाल
अगर आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते हैं तो ढेर सार प्यार और देखभाल बिना किसी शर्त के मिलेगी। आपके बीच में कितनी भी लड़ाईयां क्यों ना हो कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आपका सबसे अच्छा दोस्त आपका लाइफ पार्टनर है तो वह आपको तुरंत मना लेगा। चाहे आप कितने भी नाराज क्यों ना हों। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें