Benefit Of Love Marriage: शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें बंधने के बाद लड़के और लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। ये बंधन जन्मों जन्मांतर का होता है। ऐसे में यदि शादी के रिश्ते में पार्टनर साथ देने वाला न हो, तो रिश्ता निभाना काफी मुश्किल हो जाता है।
चाहे परिवार वालों की मर्जी से अरेंज मैरिज की जाए, या फिर खुद की मर्जी से लव मैरिज, दोनों के ही अपने-अपने फायदे और अपने-अपने अलग नुकसान हैं।
आज-कल युवाओं में लव मैरिज का काफी चलन है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के जमाने में पति-पत्नी एक दूसरे के साथ मिलकर चलते हैं। ऐसे में उनका एक-दूसरे को सही से जानना बेहद जरूरी होता है लेकिन अक्सर घर के बड़े लव मैरिज के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसे में आप उन्हें लव मैरिज के कुछ फायदों के बारे में अवश्य बताएं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।