फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में लड़ने के हैं अपने फायदे, तकरार से बढ़ता है प्यार

Tue, 15 Nov 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
प्यार भरे रिश्ते में हर कोई चाहता है कि उसका रिश्ता बना रहे कोई लड़ाई ना हो। लेकिन कई शोध कहते हैं कि रिश्ते में अगर लड़ाई हो जाए तो भी कोई बात नहीं। क्योंकि इसके भी कई फायदे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लड़ाई के दौरान और लड़ाई के बाद किस तरह से छोटी-छोटी बातें और ईगो सामने आता है जिसके चलते बातचीत बंद हो जाती है जिससे ऐसे मौके पर आपको एहसास होता है कि आपने एक दूसरे को कैसे मिस किया। आपके बीच कितना प्यार है ये इस बात से ही साबित होता है।
विज्ञापन

3 of 6
लड़ाई के बाद जब भी आप अपने बीच के तनाव को कम कर लेते हैं तो शांत हो जाते हैं। इस वक्त आपको समझ आता है कि आपके अंदर भी वैसी कमियां है जैसी औरों के अंदर है। जिसे आप समझकर उस पर काम कर सकते हैं।

4 of 6
अगर किसी बहस के दौरान दोनों ही अपनी बात रखते हैं और बात बहस तक पहुंच जाती है तो समझ जाएं कि कुछ भी हो रिश्ते में आप एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल हैं। जिससे ये भी समझ आता है कि आपका रिश्ता काफी हद तक पारदर्शी है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : fg
लड़ाई के बाद का जो मौका होता है वो बेहद खास होता है क्योंकि उसमें आप अपने बीच के तनाव को पार कर चुके हैं और इससे निकलने के बाद एक दूसरे के और करीब आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इससे एक बात और साबित होती है कि रिश्ते में रहते हुए कोई भी एक दूसरे पर अपनी ताकत नहीं आजमा रहा बल्कि दोनों ही किसी मुद्दे पर बात करके आगे बढ़ रहे हैं। दोनों की रिश्ते में एक जैसी ही अहमियत है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें