फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप में नोकझोंक के भी हैं जबरदस्त फायदे, जरूर करें तकरार

Thu, 08 Dec 2016 10:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
क्या आपके रिलेशनशिप में हमेशा झगड़े ही होते रहते है? अगर आपका जवाब हां में है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है बल्कि ये आपके लिए खुशी की बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार में नोकझोंक के भी अपने फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे
विज्ञापन

2 of 6
प्यार में फाइट करने के बाद कपल्स में कुछ देर या दिनों के लिए बातचीत बंद हो जाती है। ऐसे में दोनों को एक दूसरे की अहमियत का एहसास होता है। उस समय कपल्स को एक दूसरे के लिए अपने प्यार को मापने का मौका मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
एक बात और प्यार में तकरार से एक दूसरे के बीच विश्वास बढ़ता है। ये विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

4 of 6
प्यार में नोकझोंक से आपको एक और फायदा ये होगा कि आपके विचार, आपकी फीलिंग्स आपके पार्टनर को पता चलेंगी इससे आप एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
प्यार में तकरार से सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है। जब आप अपने पार्टनर से नोकझोंक करते हैं या अपनी फीलिंग शेयर करते हैं तो आप दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्यार में तकरार से रिश्ते में सुनने की क्षमता में भी इजाफा होता है। ऐसी स्थिति में अपने पार्टनर को बिना रोके उसकी पूरी बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें