करियर में रुकावट या ब्रेक
- फोटो : Pexel
समय प्रबंधन में कठिनाई
शादीशुदा महिला जो घर और दफ्तर दोनों की जिम्मेदारी निभा रही होती है, कई बार उस के लिए बच्चों, पति, ऑफिस और खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। उनकी जीवनशैली आम गृहणियों या नौकरीपेशा पुरुषों से ज्यादा व्यस्त हो जाती है।
करियर में रुकावट या ब्रेक
जो भी महिलाएं शादी के बाद नौकरी करने की इच्छा रखती हैं, उन्हें ये भी पता होना चाहिए कि शादी, प्रेगनेंसी या ट्रांसफर जैसी स्थितियों में उनका करियर बाधित हो सकता है। अगर पति किसी दूसरे शहर में नौकरी करता है तो महिला पर ही ट्रांसफर या नौकरी छोड़ने का दबाव होता है। गर्भावस्था में महिला के करियर पर ब्रेक लग सकता है।
अपेक्षाओं का सामना
नौकरीपेशा महिला को समाज और ससुराल की अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है। उन पर एक 'अच्छी बहू' बनने का हमेशा दबाव रहता है क्योंकि कहीं न कहीं उनके लिए गृहणियों की तुलना में परिवार के लिए हर वक्त पर उपस्थित रहना चुनौती बन जाती है।