फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले पार्टनर के परिवार से इस तरह बढ़ाएं बॉन्डिंग, सब करने लगेंगे पसंद

Thu, 07 Jan 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आप अपनी तरफ से छोटे- मोटे प्रयास करें - फोटो : Social Media

यदि आप चाहते हैं कि शादी से पहले ही आप अपने पार्टनर के परिवार से अपनी अच्छी बॉन्डिंग कर लें तो उसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी तरफ से छोटे- मोटे प्रयास करें। ऐसा करने से आपको तो अच्छा लगेगा ही क्योंकि आप सभी को जानने लगी हैं और उन्हें भी अच्छा लगेगा कि शादी से पहले ही आप रिश्तों के प्रति कितनी समर्पित हैं, उन्हें अभी से निभाना चाह रही हैं। ऐसा करके आप बहुत जल्दी उनकी लाड़ली बनने लगेंगी। अगली स्लाइड्स से जानिए किन छोटे- छोटे प्रयासों से आप अपने पार्टनर के घर वालों का दिल जीत सकते हैं।  

 

विज्ञापन

2 of 5
जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ पर बधाई दें - फोटो : Social media

जन्मदिन रखें याद
पार्टनर के परिवार के सदस्यों के विशेष दिनों को याद रखें। जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ पर बधाई दें। उनमें शामिल होने का प्रयास करें। मौके पर यदि पहुंच न पाएं तो स्टेटस पर अच्छी सी तस्वीर लगाकर भी आप जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं। अपने हाथों से कुछ अच्छी डिश बनाकर भी आप घर तक पहुंचा सकते हैं। ऐसा कुछ करके आप आसानी से घर के सदस्यों का दिल जीत लेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
वो भी समय आने पर आपका पूरा ख्याल रखेंगे - फोटो : file photo

फिक्र जताएं
आपका जीवन सिर्फ आपके पार्टनर से नहीं जुड़ा हुआ है बल्कि आपके पार्टनर के परिवार से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए समय-समय पर उनके जीवन में महत्व रखने वाले लोगों की याद से खैर-खबर लें। उनकी तबियत पूछें। उनसे हो सके तो घर जाकर मिल आएं। साथ में फल आदि ले जाएं। यदि आप उनके प्रति परवाह जताएंगे तो वो भी समय आने पर आपका पूरा ख्याल रखेंगे। 

4 of 5
सब के लिए शॉपिंग करके ही लौटें - फोटो : सोशल मीडिया

सब के लिए शॉपिंग करें
जब आप अपने घर के लिए शॉपिंग करने जा रही हैं और पार्टनर को साथ ले जा रही हैं तो कोशिश करें कि सब के लिए शॉपिंग करके ही लौटें। मान लीजिए आपने अपनी मम्मी के लिए कुछ खरीदा है तो अपने पार्टनर की मम्मी के लिए भी कुछ खरीद लीजिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर को भी अच्छा महसूस होगा। साथ ही उनकी मम्मी की तो आप विवाह से पहले ही लाड़ली बन जाएंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उनकी पसंद- नापसंद के बारे में जानने का प्रयास करें - फोटो : social media
परिवार के बारे में करें बात
आप जब अपने पार्टनर से बात करें तो परिवार के हर सदस्य से जुड़ी बात करें। उनकी पसंद- नापसंद के बारे में जानने का प्रयास करें। जब ये बातें कभी बातों-बातों में वो अपने घर पर बताएंगे तो घर वालों को बहुत अच्छा लगेगा कि आप सभी के विषय में इतने पहले से सोचने लगी हैं। ये गुण आप लोगों को करीब ही लाएगा और आगे चलकर आपका रिश्ता सबसे बहुत अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें